चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में चल रही तेज हवाएं, कुछ इलाकों में बारिश के आसार

Updated on 26-10-2024 11:56 AM

रायपुर । चक्रवाती तूफान "दाना" का असर ओडिशा के तटीय इलाकों पर व्यापक रूप से दिखा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसके प्रभाव की तीव्रता काफी कम रही। तूफान के प्रभाव से प्रदेश में हवा की गति बढ़कर 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से हल्की ठंड का अहसास हुआ, लेकिन व्यापक असर नहीं देखा गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। फिलहाल, तूफान "दाना" उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर पड़ गया है और उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर एक गहरे अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित हो गया है। इस समय हवा की अधिकतम गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में अच्छी बारिश की संभावना

ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में इस तूफान के कारण रात के समय अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि हवा की गति भी यहां 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रविवार से हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आकर यह 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।


मौसम बदलने से तापमान में गिरावट

तूफान "दाना" के प्रभाव के चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव दिखने लगा है, जिससे हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32.5 डिग्री दंतेवाड़ा में और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

रायपुर में बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। तूफान "दाना" के गुजर जाने के बाद अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.