मियां-बीवी के झगड़े के चक्कर में इस शेयर की शामत, लगा 1800 करोड़ का चूना

Updated on 29-11-2023 01:52 PM
नई दिल्ली: भारत के सबसे पुराने कारोबारी घराने में से एक सिंघानिया परिवार का झगड़ा सड़क पर आ गया है। पहले पिता-बेटे की लड़ाई ने रेमंड की छवि को झटका दिया तो अब बेटे और बहू के तलाक की लड़ाई चर्चा में बनी हुई है। परिवार की लड़ाई का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। इस लड़ाई का असर सिंघानिया परिवार की कंपनियों के शेयरहोल्डर्स पर हो रहा है, उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। तलाक के ऐलान के बाद कंपनी के करोड़ों रुपय डूब गए हैं। कंपनी के शेयर लगातार लुढ़क रहे हैं। कंपनी को रोज करोड़ों का झटका लग रहा है। रेमंड के एमडी और चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी नवाज मोदी से तलाक का ऐलान किया, जिसके बाद से कंपनी को झटका लग रहा है।

धड़ाम हो रहे शेयर

गौतम सिंघानिया ने अपनी 32 साल पुरानी शादी तोड़ने का ऐलान क्या किया, कंपनी के शेयरों को झटका लगना शुरू हो गया। 13 नवंबर के बाद से रेमंड के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गौतम सिंघानिया पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। गौतम सिंघानिया पर पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया। पिता ने भी बेटे को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। पिता-पत्नी दोनों ने गौतम सिंघानिया पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद एक प्रॉक्सी एडवाइजर फर्म ने रेमंड के स्वतंत्र निदेशकों से सिंघानिया पर लगे आरोपों की जांच करने को कहा। प्रॉक्सी एडवाइजर फर्म इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IiAS) ने स्वतंत्र निदेशकों से गौतम सिंघानिया पर पत्नी और पिता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की बात कही। फर्म ने कहा कि जांच तक गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी को बोर्ड से दूर रखा जाए।

टेंशन में रेमंड के निवेशक

कंपनी के एमडी गौतम सिंघानिया पर लगे गंभीर आरोपों के बाद से रेमंड के शेयर गिरने लगे, जो लगातार जारी हैं। कंपनी के शेयरों में अब तक 17 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है। रेमंड के शेयर मंगलवार को 4.99 फीसदी की गिरावट के साथ 1566.90 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए। बुधवार को भी बाजार खुलने के साथ शेयर धड़ाम होकर 1527.40 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में आ रही गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैप गिर रहा है। बीते नौ दिनों में रेमंड का फुल मार्केट कैप गिरकर 10,232.72 करोड़ रुपये पर आ चुका है। कंपनी के शेयरों में आ रही गिरावट, कंपनी के एमडी पर लगे आरोपों और नवाज मोदी की ओर से तलाक के बदले संपत्ति में 75 फीसदी हिस्सेदारी की मांग के बाद से निवेशकों में डर का मौहाल है। आपको बता दें कि तलाक के ऐलान से पहले रेमंड के शेयर ₹1889 रुपये पर ट्रेंड कर रहे थे। इस तलाक की वजह से पहली बार कंपनी का मार्केट कैप ₹11000 करोड़ रुपये के नीचे आ गया है।

गौरतलब है कि नवाज मोदी सिंघानिया ने गौतम सिंघानिया से उनकी कुल संपत्ति में 75 फीसदी की मांग की है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक नवाज मोदी ने तलाक को लेकर फैमिली सेटलमेंट के तहत गौतम सिंघानिया से उनकी कुल नेटवर्थ के 75 फीसदी हिस्से की डिमांड की है। गौतम सिंघानिया का नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपये) है। अगर नवाज मोदी की डिमांड मान ली जाती है तो उन्हें 8,250 करोड़ रुपये मिलेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.