कलेक्टर उइके की संवेदनशील पहल से अनाथ कमार बच्चों का कमार आवासीय विद्यालय में हुआ प्रवेश

Updated on 27-05-2025 01:10 PM

गरियाबंद। कलेक्टर बी. एस. उइके की संवेदनशील पहल से विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ागांव में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के पाँच मासूम बच्चों के रहने, खाने और पढ़ने की व्यवस्था हो गई है। बच्चों के अनाथ होने और उनके पालन पोषण का सहारा नहीं होने के संबंध में समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 

कलेक्टर के निर्देशानुसार बच्चों का प्रवेश कमार आवासीय विद्यालय गरियाबंद में करा दिया गया है। विद्यालय में निःशुल्क आवास, भोजन एवं नियमित शिक्षा की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिससे अब ये बच्चे सुरक्षित वातावरण में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे और निरंतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्पान्सरशीप योजना के माध्यम से 4 हजार रूपये प्रति छात्र प्रतिमाह की आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जाएगा। जिससे बच्चों को आर्थिक सहायता के साथ उनका भविष्य भी सुरक्षित हो गया है।

उल्लेखनीय है कि समाचार पत्र के माध्यम से माता-पिता के निधन उपरांत इन बच्चों की दयनीय स्थिति की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों को तत्काल बच्चों से भेंटकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार आदिवासी विकास विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए गए। बच्चों के घर पहुंचकर उनकी स्थिति का अवलोकन कर विभाग द्वारा इन पाँचों बच्चों को कमार आवासीय विद्यालय, गरियाबंद में तत्काल प्रवेश प्रदान किया गया। विभाग द्वारा यह संदेश दिया जा रहा है कि कोई भी विशेष पिछड़ी जनजाति के असहाय या वंचित बालक-बालिका शिक्षा और मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित न रहे, इसके लिए शासन द्वारा आवश्यक पहल की जा रही है। विभाग कृत संकल्पित होकर लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने प्रतिबद्ध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.