सरकार के इन बड़े फैसलों से कर्मचारियों की सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी

Updated on 08-12-2022 06:56 PM
सातवें वेतन आयोग के तहत साल 2023 में कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि सरकार इन तीन चीजों में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकता है.

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर, डीए में बढ़ोतरी और 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर जल्द फैसला ले सकती है. अगर ऐसा होता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में एकमुश्त इजाफा हो जाएगा.

केंद्र सरकार ने इस साल दो बार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है. इस साल पहली बार बढ़ी हुई दर 1 जनवरी से प्रभावी है, तो वहीं दूसरी डीए में बढ़ोतरी जुलाई 2022 से प्रभावी है. इस बढ़ोतरी के बाद वर्तमान समय में सरकारी कर्मचारियों को डीए 38 फीसदी के हिसाब से दिया जा रहा है.

DA में कितनी बढ़ोतरी का अनुमान : मीडिया रिपोर्ट की माने तो डीए और डीआर में अगले साल 3 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 43 फीसदी तक बढ़ जाएगा. यह बढ़ोतरी मार्च 2023 में हो सकती है, जो जनवरी 2023 से प्रभावी मानी जाएगी.

18 महीने के बकाया डीए पर फैसला : कोविड महामारी के दौरान कर्मचारियों के बकाया डीए को लेकर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है. यह 18 महीने का बकाया डीए एरियर है, जो जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक का है. ऐसे में मीडिया रिपोट का मानना है कि सरकार बकाया डीए एरियर का भुगतान कर सकता है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.