किस पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण राजकोट टेस्ट से हटे हैं अश्विन, BCCI उपाध्यक्ष ने किया खुलासा

Updated on 17-02-2024 12:35 PM
राजकोट: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच से पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण बाहर होना पड़ा। शुक्रवार को ही अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 9वें गेंदबाज बने थे। बीसीसीआई ने इस घटनाक्रम पर एक अपडेट दिया था। बोर्ड ने बयान जारी कर रहा, 'रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण तत्काल प्रभाव से टेस्ट टीम से हट गए हैं। इन चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और टीम अश्विन को पूरा सपोर्ट देती है।'

किस कारण से बाहर हुए अश्विन?

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में एक और अपडेट देते हुए लिखा कि अश्विन की मां को मेडिकल इमरजेंसी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अश्विन की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्हें अपनी मां के पास रहने के लिए राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई जाना पड़ा।'

बीसीसीआई ने नहीं बताया कारण

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अश्विन के हटने का सही कारण नहीं बताया और सभी से क्रिकेटर की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया। बयान में आगे कहा गया है- बीसीसीआई चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार को अपना पूरा समर्थन देगी। खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों का स्वास्थ्य और कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है। बोर्ड इस चुनौतीपूर्ण समय में आगे बढ़ने के दौरान अश्विन और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।'

अंतिम दो टेस्ट में खेलने पर भी सस्पेंस

अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और फिर उसके बाद वे चेन्नई चले गए। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा, 'बोर्ड और टीम अश्विन को किसी भी आवश्यक सहायता प्रदान करना जारी रखेगी और जरूरत के अनुसार समर्थन प्रदान करने के लिए बात करती रहेगी। टीम इंडिया इस संवेदनशील समय के दौरान फैंस और मीडिया की समझ और सहानुभूति की सराहना करती है।'
भारत तीसरे टेस्ट का शेष भाग 10 खिलाड़ियों और चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेलेगा। यह समझा जाता है कि अश्विन रांची (25-29 फरवरी) और धर्मशाला (7-11 मार्च) में होने वाले शेष दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.