पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया दुलेश साहू का घर

Updated on 20-09-2025 12:19 PM

दुर्ग। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने दुर्ग जिले के गोल्डन चौक धनोरा निवासी  दुलेश कुमार साहू के जीवन में उजाला ला दिया है।  साहू ने योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 20×20 फीट जगह में 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित किया है। इसके लिए उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा से ऋण मिला, जिस पर 78,000 रूपए की अनुदान राशि भी प्राप्त हुई।

सोलर पैनल लगाने के बाद  साहू का मासिक बिजली बिल जो पहले 2000-3000 रूपए तक आता था, अब घटकर मात्र 100-200 रूपए रह गया है। तीन महीनों में उनके सोलर पैनल से 1140 यूनिट बिजली उत्पन्न हुई और लगभग 481 यूनिट बिजली विभाग को लौटाई गई।  साहू ने बताया कि वेंडर ने एक सप्ताह के भीतर पूरा सिस्टम स्थापित कर दिया। बैंक से वित्तीय सहायता और बिजली विभाग की सभी औपचारिकताएँ भी वेंडर द्वारा पूरी कराई गईं।

उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है और अब वे बची हुई राशि को अन्य कार्यों में निवेश कर पा रहे हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदारों व आस-पड़ोस के लोगों को भी इस योजना के लाभ के बारे में बताया।  साहू ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ। इस योजना ने मेरे घर को रोशन किया है और मैं चाहता हूँ कि हर घर में सौर ऊर्जा का उपयोग हो।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.