माता वैष्‍णो देवी में श्रद्धालुओं को रूकने के लिए दुर्गा भवन तैयार

Updated on 03-09-2022 05:28 PM
  देश-दुनिया भर से माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. अब श्रद्धालुओं को माता के भवन में दर-दर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि माता के भवन में ही श्रीमाता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से दुर्गा भवन तैयार किया जा रहा है. इस भवन में 3000 से ज्यादा लोग फ्री रुक सकेंगे.

25 सितंबर को इस दुर्गा भवन का शुभारंभ कर दिया जाएगा. इस भवन में तीन हजार के करीब लोग रोजाना रुकेंगे और यह माता के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को एक बड़ी सौगात होगी.

दरअसल, माता वैष्‍णो देवी में भवन पर श्रद्धालुओं के रूकने के लिए अभी कई रिहायशी भवनों की व्‍यवस्‍था है. इनमें मुख्‍य भवन कॉम्‍प्‍लेक्‍स, कालिका भवन, न्‍यू कालिका भवन, वैष्‍णवी व गौरी भवन,मनोकामना भवन आदि रेंटिड व्‍यवस्‍था है, जिसमें श्रद्धालु पूर्व बुकिंग कराकर रूक सकते हैं.

उधर, माता वैष्‍णो देवी (Mata Vaishno Devi Yatra) के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई आरएफआईडी कार्ड सुविधा की शुरुआत हो गई है. इससे हर समय श्रद्धालु माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड की नजर में रहेंगे. बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है कि भवन या फिर रास्ते में कोई भी आपदा आने पर यात्रियों को ढूंढने में मुश्किल न हो. इसके लिए कटरा से लेकर भवन तक तीन मार्गों पर सैंसर लगा दिए गए हैं. वहीं, 25 आरएफआईडी काउंटर खोले गए हैं. कटरा और भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है.

वैष्‍णो देवी के भवन पर कई बार लैंडस्‍लाइड या फिर पहाड़ों से पत्थर गिरने व पानी आ जाने से श्राईन बोर्ड को भीड़ कंट्रोल करने में काफी दिक्‍कत आती है. इसी साल पहली जनवरी को माता के दरबार मे भगदड़ मच गई थी, जिसमे 12 के करीब लोगों की जान चली गई थी. अब हर यात्री को भगदड़ व आपदा से बचाने के लिए ये कार्ड महत्‍वपूर्ण होगा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
 16 September 2026
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत ने मंगलवार को बोत्सवाना को एचआईवी एड्स के इलाज के लिए उनके सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र को सहयोग देने के मकसद…
 16 September 2026
नई दिल्ली: गुड़गांव में महिला बाइकर के साथ हुई घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बाइक और साइकल चलाने वाली…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सांसदों और विधायकों के दलबदल को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के प्रस्ताव पर घमासान तेज हो गया है। सिब्बल के प्रस्ताव का कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सिविल लाइंस इलाके में एक 50 साल की महिला से 200 करोड़ की रंगदारी मांगने की खबर एनबीटी छपने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले अधिकतम 10…
 16 September 2026
नई दिल्ली: नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच इस शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक…
 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
Advt.