दुर्गा पूजा : पंडालों में विद्युत अनियमितता को रोकने बीएसपी ने जारी किये निर्देश

Updated on 22-09-2022 05:36 PM
इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के तहत संचालित नगर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने दुर्गा पूजा पंडालों में विद्युत अनियमितता रोकने हेतु अपील जारी की है। विदित हो कि  26 सितंबर से दुर्गा पूजा प्रारंभ हो रही है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप में अनेक स्थानों पर इस हेतु पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। समस्त आयोजकों से अपील की  है कि वे विधिवत विद्युत प्रदाय प्राप्त करने हेतु सिविक सेंटर स्थित नगर सेवाएं विभाग के नगर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में किसी भी कार्यालयीन समयावधि में आवश्यक विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए आवेदन करें। साथ ही निर्धारित विद्युत शुल्क जमा कर अधिकृत विद्युत ठेकेदार से परीक्षण प्रपत्र प्रस्तुत कर ही विद्युत का सुरक्षित उपयोग करें।

विद्युत प्रदाय केवल एवं केवल प्रतिमा स्थापना स्थल (दुर्गा पंडाल) में विद्युत के प्रयोग के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा किसी अन्य प्रयोजनार्थ विद्युत का प्रयोग वर्जित होगा। अनुज्ञप्तिधारी के परिक्षेत्र (भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप) में जनरेटर के माध्यम से विद्युत का उत्पादन एवं उपयोग भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के तहत पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.