ईडी रेड के दौरान डिप्‍टी डॉयरेक्‍टर से धक्‍का-मुक्‍की, तोड़फोड की एसपी से शिकायत

Updated on 25-08-2023 04:09 PM

रायपुर। भिलाई-3 में छापा मारने पहुंची ईडी के एक डिप्‍टी डॉयरेक्‍टर के साथ भीड़ ने धक्‍का-मुक्‍की की। इस दौरान भीड़ ने ईडी की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। दो दिन पहले हुई इस घटना को ईडी ने बेहद गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की दुर्ग एसपी से लिखित शिकायत की है।

बता दें कि दो दिन पहले ईडी की अलग-अलग टीमों ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, सीएम के दो ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के साथ ही दुर्ग के कारोबारी राजीव भाटिया के निवास पर छापामार कार्यवाही की थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्यवाही का विरोध करते हुए छापे वाले स्‍थानों पर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि ईडी ने जिस मामले की दुर्ग एसपी से शिकायत की है, वह घटना पदुमनगर भिलाई-3 की है। वहां सीएम के ओएसडी अशीष वर्मा का घर है। ईडी ने अपनी शिकायत में दुर्ग एसपी को बताया है कि छापे के दौरान वहां ईडी की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

भीड़ ने ईडी की मारूति सियाज कार के कांच तोड़ दिया। इनता ही नहीं छापे की कार्यवाही का नेतृत्‍व कर रहे डिप्‍टी डॉयरेक्‍टर संदीप आहूजा छापे के बाद जब वहां से निकल रहे थे तो भीड़ नारेबाजी करते हुए उन्‍हें घेर लिया और धक्‍का-मुक्‍की की। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने उन्‍हें किसी तरह वहां से निकाला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.