कमेंट्री में संजय बांगर ने हिंदी को लेकर कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया

Updated on 12-01-2026 12:28 PM
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए पहले मैच में वनडे पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में भारत ने मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके संजय बांगर हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। उन्होंने कमेंट्री के दौरान हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा कह दिया।

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर में हुई। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर बॉलिंग कर रहे थे। विकेटकीपर केएल राहुल सुंदर के बॉल की स्पीड से खुश नहीं थे। उन्होंने इसके बाद सुंदर से कुछ कहा। संजय बांगर के साथ वरुण आरोन भी कमेंट्री बॉक्स में थे।। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरोन ने बताया कि केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर तमिल में बात कर रहे थे। आरोन के अनुसार राहुल ने सुंदर से कहा कि उनके गेंद की स्पीड मीडियम पेसर जैसी है।
इसके बाद वरुण आरोन ने कहा- संजय भाई क्या आप सहमत हैं मेरी बात से कि सुंदर को तमिल में ज्यादा समझ आता है, स्पीड देखिए तुरंत 92 पर आ गया है। इसी बात पर संजय बांगर ने अपनी बात रखी और कहा कि वह हिंदी में विश्वास करते हैं और इसी दौरान उन्होंने हिंदी को 'भारत की राष्ट्रभाषा' बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.