दिल्ली में धूल भरी आंधी, दो लोगों की मौत, 23 घायल, 9 फ्लाइट्स डायवर्ट

Updated on 11-05-2024 12:03 PM

दिल्ली NCR में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। तेज आंधी से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण अलग-अलग हादसों में कुल 23 लोग घायल हुए हैं। हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटा के बीच दर्ज की गई।

दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के कारण 9 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया है। सड़कों पर पेड़ गिरने से दिल्ली और आसपास के इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पेड़ गिरने से जुड़े 152, इमारतों को नुकसान पहुंचने से जुड़े 55 और पावर कट से जुड़े 202 कॉल रिसीव हुए हैं।

आंधी और बारिश के बाद दिल्ली NCR में बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली है। शनिवार सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। कुछ जगहों पर रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी भी जारी है।मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में बारिश से दो मौतें, बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे बंद बारिश के कारण उत्तराखंड में भी तबाही हुई है। राज्य के पहाड़ी इलाकों और बद्रीनाथ हाईवे पर पीपल कोठी के पास भारी बारिश के कारण बारिश में दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। इमारतों को नुकसान पहुंचने से 17 लोग घायल हैं।

सिरोबगड़ के पास सड़क पर मलबा जमा हो जाने से बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे बंद हो गया है। इसके कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को श्रीकोट-श्रीनगर और कलियासौड़ में रोका गया है। सिरोबगड़ में पहाड़ से लगातार मलबा और पत्थर गिरने से सड़क नहीं खुल पा रही है।

13 राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को देश के 13 राज्यों में बारिश, गरज और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलावा उत्तराखंड, तमिलनाडु, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों में आज 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में 12 और 13 मई को भी आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है।

7 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार
देश के 7 राज्यों में गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा और तेलंगाना में तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज हीटवेव की चेतावनी है। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में अगले 5 दिन तक उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

अगले 2 दिनों का मौसम का अनुमान

12 मई: 7 राज्यों में बारिश होगी, दिल्ली में तेज हवा चलेगी

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी में तेज बारिश का अनुमान है।

हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

गुजरात में उमसभरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

13 मई: 6 राज्यों में बिजली गिरने का अनुमान, 3 राज्यों बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने का अनुमान है।

हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी चलेगी। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.