ई-ऑफिस : जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

Updated on 26-06-2025 12:47 PM

बेमेतरा। जिले में सरकारी कार्यालयों में कार्यप्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी और दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई-ऑफिस प्रणाली के सुगम संचालन हेतु आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के समस्त विभागों के ई-ऑफिस संचालन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चली। इसके पश्चात पीआईएमएस (PIMS) संबंधी प्रशिक्षण सत्र शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को पेपरलेस और पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संचालित करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में ई ऑफिस जीएडी मंत्रालय से आईं प्रोजेक्ट इंजीनियर सुश्री स्मिता उपाध्याय और दीप्ति साव ने प्रतिभागियों को ई-ऑफिस के विभिन्न प्लेटफॉर्म, उनके कार्य-प्रणाली और उपयोग के तरीके, दस्तावेजों के निर्माण से लेकर अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग, फाइल ट्रैकिंग, डेटा सुरक्षा, गोपनीयता एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर तकनीकी सत्रों के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार बेमेतरा जिले के सभी कार्यालयों में आगामी समय में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू की जाएगी। यह प्रणाली प्रशासनिक कार्यों को कागज रहित, त्वरित, पारदर्शी और उत्तरदायित्व पूर्ण बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं लगन के साथ लें, ताकि वे डिजिटल प्रशासन की इस नई प्रणाली को पूरी दक्षता से आत्मसात कर सकें। यह प्रणाली न केवल कार्यों की गति को बढ़ाएगी, बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता और जनता को समयबद्ध लाभ पहुंचाने में भी कारगर साबित होगी।

कलेक्टर ने आगे कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से जहां कार्यालयीन फाइलों की डिजिटल ट्रैकिंग और प्रसंस्करण सरल होगा, वहीं कार्यालयों में पारदर्शिता और कार्य संस्कृति में सकारात्मक सुधार आएगा। यह प्रशिक्षण अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद, समन्वय और सहयोग की भावना को भी बढ़ाएगा।

प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतर्गत प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि कैसे ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का सही और प्रभावी उपयोग कर विभागीय कार्यों को सुव्यवस्थित और दक्ष बनाया जा सकता है। इस डिजिटल प्रक्रिया से कागजी कार्यवाही में कमी, समय की बचत, और प्रक्रिया की तीव्रता में उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर  प्रकाश भारद्वाज, एडीएम  अनिल वाजपेयी, डीआईओ  रोहित चंद्रवंशी, ईडीएम  महेन्द्र वर्मा, सहित मास्टर ट्रेनर सोनू वर्मा, मयंक शुक्ला, विनय कुमार देवांगन, विकास वर्मा, राजेश शर्मा, सागर शुक्ला, बॉबी राजपूत, निहिल वर्मा एवं चंचल सोनी उपस्थित थे द्य कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने ई-ऑफिस प्रणाली के कार्यान्वयन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे व्यवहार में उतारने की प्रतिबद्धता जताई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.