नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन

Updated on 17-10-2024 12:04 PM

कोण्डागांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सक्षा कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024 हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 को नगरपालिका क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत किया गया है।

निर्वाचक नामावली के प्रकाशन उपरांत 16 अक्टूबर 2024 से निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा आपत्ति लेने का कार्य निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जा रहा है, नगरपालिका क्षेत्र हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०) व तहसीलदार, नगर पंचायत क्षेत्र केशकाल व फरसगांव हेतु अनुविभागीय अधिकारी केशकाल फरसगाव एवं तहसीलदार केशकाल व फरसगांव को दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। नाम जुड़वाने हेतु प्रस्तुत दावा में संबंधित वार्ड के अंतर्गत दावाकर्ता का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक नामावली में 1 जनवरी 2024 की स्थिति में नाम सम्मिलित होना आवश्यक है।

प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, विलोपित एवं संशोधन करने हेतु 16 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन दिवस के साथ-साथ शनिवार एवं रविवार के अवकाश के दिन में भी समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक एवं अंतिम दिवस 23 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर 2024 को किया जायेगा। इसी प्रकार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर 2024 को किया जाकर दावा आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एंव समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय, जनपद पंचायत मुख्यालय में किया जायेगा।

पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावलियों तैयार करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, उक्त निर्वाचक नामावली में यदि किसी मतदाता को नाम जुड़वाने एवं विलोपित करने या संशोधन करने की स्थिति में 24 अक्टूबर 2024 से 28 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन दिवस के साथ-साथ शनिवार एवं रविवार के अवकाश के दिन में भी समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 5.00 बजे तक एवं अंतिम दिवस 29 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम दिवस 29 नवम्बर 2024 को किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.