बचत के साथ कमाई भी... टैक्‍स-सेविंग FD पर सबसे ज्‍यादा ब्‍याज कहां? बैंकों की पूरी लिस्‍ट

Updated on 31-03-2024 01:24 PM
नई दिल्‍ली: टैक्‍स-सेविंग एफडी उन तरीकों में से एक है जिससे कोई अपनी टैक्‍स देनदारी कम कर सकता है। इससे गारंटीड इनकम भी सुनिश्चित होती है। यह और बात है कि टैक्‍स-सेविंग एफडी 5 साल की अनिवार्य लॉक-इन अवधि के साथ आती है। टैक्स-सेविंग एफडी में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इनकम टैक्‍स एक्‍ट के सेक्‍शन 80सी के तहत एलिजिबल इनवेस्‍टमेंट ऑप्‍शन में निवेश की गई रकम पर टैक्‍स डिडक्‍शन का फायदा मिलता है। हालांकि, ऐसे निवेश को भुनाने से होने वाली इनकम टैक्‍सेबल होती है। टैक्‍स-सेविंग एफडी की पेशकश सरकारी और निजी दोनों सेक्‍टर बैंक करते हैं। आम जनता के मुकाबले अक्‍सर बुजुर्गों को थोड़ा अधिक ब्‍याज मिलता है। आइए, यहां जानते हैं कि कौन से बैंक टैक्‍स-सेव‍िंंग एफडी पर कितना ब्‍याज दे रहे हैं।


टैक्‍स-सेविंग एफडी पर आम जनता को बैंकों से मिल रहा ब्‍याज


इंडसइंड बैंक टैक्‍स सेविंग एफडी रेट

इंडसइंड बैंक की पांच साल की अवधि वाली टैक्स-सेविंग एफडी 7.25% ब्याज दे रही है।

एक्सिस बैंक टैक्स-सेविंग एफडी रेट

एक्सिस बैंक अपने टैक्स-सेविंग एफडी में निवेश के लिए 7% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

एचडीएफसी बैंक टैक्‍स-सेविंग एफडी रेट

एचडीएफसी बैंक की पांच साल की अवधि की टैक्स-सेविंग एफडी पर 7% ब्याज मिल रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक टैक्‍स-सेविंग एफडी रेट

आईसीआईसीआई बैंक की पांच साल की अवधि की टैक्स-सेविंग एफडी 7% ब्याज दे रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.