25 साल की उम्र में करोड़ों की कमाई... मैदान के बाहर भी बवाल काट रही हैं जेमिमा रोड्रिग्स, नेट वर्थ जान नहीं होगा विश्वास

Updated on 31-10-2025 01:59 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में पहुंचाया है। 24 वर्षीय जेमिमा ने सेमीफाइनल में 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने 134 गेंदों पर 127 रन बनाए और भारत को 9 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई।

कितनी है जेमिमा की नेटवर्थ

जेमिमा रोड्रिग्स ने मैदान के बाहर भी अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता उनके वित्तीय और ब्रांड पोर्टफोलियो में भी झलकती है। उन्हें बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत सालाना 30 लाख रुपये (ग्रेड बी) मिलते हैं। मैच फीस के तौर पर टेस्ट के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20आई के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं। महिला प्रीमियर लीग में, दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इसके अलावा, वह हुंडई, जिलेट, रेड बुल, ड्रीम11 और प्लैटिनम इवारा जैसे बड़े ब्रांडों के साथ एंडोर्समेंट भी करती हैं। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, 2025 तक जेमिमा रोड्रिग्स की कुल संपत्ति 8 करोड़ से 15 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित है।

टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया

जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे बड़े मंच पर अपने जीवन की यादगार पारी खेली और उनकी नाबाद 127 रन की पारी की बदौलत भारत ने बृहस्पतिवार को यहां सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर महिला विश्व कप के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। अब 2 नवंबर को फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा जिससे टूर्नामेंट को नया विजेता मिलेगा।

रोड्रिग्स 14 चौके जड़ित 134 गेंद की नाबाद शतकीय पारी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड के शतक पर भारी पड़ गई जिससे भारत ने 9 गेंद रहते पांच विकेट पर 341 रन बनाकर महिला वनडे में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर दिया

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.