वेडिंग सीजन में कमाई का मौका, ये चार स्टॉक्स दे सकते हैं अच्छा रिटर्न

Updated on 14-11-2022 06:03 PM

शादियों के इस एक महीने के सीजन में आप शेयर मार्केट से भी पैसा बना सकते हैं। क्योंकि, भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा विवाह उद्योग है। यहां सालाना लगभग एक करोड़ शादियां होती हैं और इसके जरिए करीब 50 अरब डॉलर का कारोबार होता है। देवोत्थान एकादशी से 13 दिसंबर 2022 तक करीब 25 लाख शादियां होने का अनुमान है।

सीएआईटी की एक विज्ञप्ति के अनुसार इसमें करीब 3 लाख करोड़ रुपये की शादी की खरीदारी हो सकती है। इसमें प्रमुख रूप से हॉस्पिटालिटी, कपड़े, गहने और ट्रैवेल सर्विसेज जैसे सेक्टर महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में इन सेक्टर्स जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में पैसा लगाना फायदा का सौदा हो सकता है। केडिया कमोडिटिज के अजय केडिया ऐसे ही चार स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें पैसा लगाना मुनाफे का सौदा हो सकता है।

ईज माई ट्रिप

इसमें पहला स्टॉक है ईज माई ट्रिप। यह स्टॉक आज करीब ढाई फीसद से ऊपर कारोबार कर रहा है। आज शुरुआती कारोबार में यह 413.35 रुपये प था। चार में से दो विशेषज्ञ इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। वहीं एक ने बेचने और एक ने होल्ड करने की सलह दी है। जबकि, अजय केडिया इस ईज माई ट्रिप को 480 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। इसका 52 हफ्ते का हाई 476.50 और लो 239 रुपये है।

इंडियन होटल्स

विवाह उद्योग से जुड़ा दूसरा स्टॉक है आईएचसीएल यानी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड। वैसे तो आज इस स्टॉक में मामूली गिरावट है, लेकिन इसको लेकर 13 एनॉलिस्ट में से 8 स्ट्रांग बाय की बात कर रहे हैं। एक खरीदने और 3 होल्ड करने को कह रहे हैं। वहीं एक ने इस स्टॉक से निकलने की सलाह दी है। हालांकि, केडिया के मुताबिक इंडियन होटल्स के शेयर को 435 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरदा जा सकता है। आज यह शुरुआती कारोबार में 314.70 रुपये पर था। इसका 52 हफ्ते का हाई 349 और लो 171 रुपये है। 

रेमंड 

इसी तरह अगर परिधान की बात करें तो केडिया ने रेमंड जैसे स्टॉक को खरीदारी के लिए मुफीद माना है। इसे 1500 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। शुरुआती कारोबार में रेमंड के शेयर आज 3.25 फीसद ऊपर कारोबार कर रहे हैं। एनएसई पर आज यह 1246.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कल्यान ज्वेलर्स (kalyan share price today)

यात्रा, होटल और कपड़ों के बाद अब आते हैं गहनों पर। शादियों में गहनों की खरीदारी बहुत होती है। ऐसे में केडिया के पिटारे से निकला इस सेक्टर का स्टॉक है कल्यान ज्वेलर्स इंडिया लिमिटेड का। यह स्टॉक आज भले ही दबाव में है, लेकिन अधिकतर एनॉलिस्ट इसमें तुरंत खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। यह स्टॉक अभी 103.05 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कुल सात में सात एनॉलिस्टों ने इसे स्स्ट्रांग बाय रेटिंग दी है। केडिया इसको 140 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। यान कुछ ही दिनों में यह 36 फीसद तक रिटर्न दे सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.