वनडे विश्व कप में टूट गया कमाई का रिकॉर्ड, BCCI को मिले 11 हजार करोड़, ICC भी हुआ मालामाल

Updated on 11-09-2024 06:37 PM
नई दिल्ली: पिछले साल आईसीसी वनडे विश्व कप में मेजबान टीम इंडिया धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद चैंपियन नहीं बन पाई थी। टीम इंडिया को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से दिल तोड़ देने वाली हार मिली। फाइनल से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी थी, लेकिन उनकी किस्मत में वनडे विश्व कप चैंपियन होना नहीं लिखा था। रोहित और भारतीय टीम उस हार को भुलाकर अब आगे चुके हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है, जिससे उस हार का गम काफी हद तक कम हो सकता है। दरअसल आईसीसी वनडे विश्व कप से हुई कमाई को लेकर रिपोर्ट जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनडे विश्व कप 2023 से बीसीसीआई को 11 हजार करोड़ से भी ज्यादा की कमाई हुई है।

यह रिपोर्ट आईसीसी के द्वारा बुधवार को जारी की गई है। इसके अनुसार भारत में 2023 में हुए वनडे विश्व कप से 1.39 अरब डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया। इसमें सबसे अधिक फायदा पर्यटन क्षेत्र को हुआ। नीलसन द्वारा आईसीसी के लिए किए गए आर्थिक प्रभाव आकलन में दावा किया गया है कि पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अब तक का सबसे बड़ा वनडे विश्व कप था। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलार्डिस ने एक बयान में कहा, 'आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप 2023 ने क्रिकेट की महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन किया है जिससे भारत को 1.39 अरब डॉलर (11,637 करोड़ रुपए) का आर्थिक लाभ हुआ है।'

ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के विजयी अभियान पर विराम लगाते हुए रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता। आईसीसी के बयान में कहा गया है, 'मेजबान शहरों में पर्यटन के क्षेत्र में 86 करोड़ 14 लाख डॉलर का राजस्व सृजन हुआ जिसमें आवास, यात्रा, परिवहन और खाद्य एवं पेय पदार्थ शामिल हैं क्योंकि मैचों के लिए बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक पहुंचे थे।' आईसीसी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि रिपोर्ट में जिन आंकड़ों का जिक्र किया गया वह वास्तविक राजस्व है या नहीं।

12 लाख से ज्यादा दर्शकों ने स्टेडियम में देखा मैच

रिपोर्ट में दावा किया गया कि वनडे विश्व कप को रिकॉर्ड 12 लाख 50 हजार दर्शकों ने स्टेडियम में देखा और इनमें से लगभग 75 प्रतिशत लोग पहली बार आईसीसी का 50 ओवर का मुकाबला देखने पहुंचे। आईसीसी के बयान के अनुसार, 'जिन अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों से बात की गई उनमें से 55 प्रतिशत पहले भी नियमित रूप से भारत का दौरा कर चुके थे जबकि विश्व कप के कारण 19 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों ने पहली बार भारत का दौरा किया।'

बयान में कहा गया, 'अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने अपने प्रवास के दौरान कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया जिससे 28 करोड़ 12 लाख डॉलर का आर्थिक प्रभाव पड़ा और लगभग 68 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे भविष्य में अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को पर्यटन स्थल के रूप में भारत की सिफारिश करेंगे जिससे भारत की वैश्विक छवि और बेहतर होगी।' रिपोर्ट में कहा गया है कि टूर्नामेंट के आयोजन में प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ-साथ आतिथ्य क्षेत्र के अन्य संगठनों द्वारा 48,000 से अधिक पूर्ण और अंशकालिक नौकरियां सृजित की गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.