पृथ्वी के आज से होंगे दो चंद्रमा! धरती का चक्कर लगाएगा मिनी मून, क्या भारत में भी दिखाई देगा?

Updated on 29-09-2024 03:25 PM
वॉशिंगटन: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर पृथ्वी के दो चंद्रमा होंगे तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही जल्द होने वाला है। क्योंकि कुछ समय के लिए पृथ्वी के 'दो चंद्रमा' होने वाले हैं। पृथ्वी अपनी कक्षा में एक एस्टेरॉयड को आकर्षित करने वाला है। वैज्ञानिक इसे मिनी मून कह रहे हैं। हालांकि यह कुछ महीनों के लिए ही पृथ्वी के मिनी मून के रूप में रहेगा। हालांकि इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित मत होइए। क्योंकि यह एक ऐसी चीज नहीं है जो आपको नग्न आंखों से दिखाई दे सके।

केवल विशेष प्रकार के दूरबीन के जरिए ही इस वैज्ञानिक घटना को देखा जा सकता है। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह मनमोहक है। इस उल्कापिंड का नाम 2024 पीटी5 है। यह कुछ मानदंडों को पूरा करता है सिर्फ इसलिए इसी मिनी मून कहा जा रहा है। नहीं तो यह हमारे चंद्रमा की तुलना में बहुत छोटा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खगोलीय पिंड एक स्कूल बस जितना बड़ा है। अगर इस आकार एस्टेरॉयड धरती से टकराता है तो एक शहर तबाह हो सकता है। लेकिन चिंता मत कीजिए क्योंकि ऐसा नहीं होने वाला।

कब धरती को मिलेगा मिनी मून


रविवार यानी 29 सितंबर को यह खगोलीय पिंड हमारी धरती के करीब आएगा और लगभग दो महीने तक पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह की तरह रहेगा। 25 नवंबर को यह पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल जाएगा। लगभग 6.6 करोड़ साल पहले लगभग 10 किमी व्यास वाला एक एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराया था, जिसके कारण पूरी दुनिया से डॉयनासोर का खात्मा हो गया था। वैज्ञानिकों ने कहा कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक एस्टेरॉयड की लंबाई 11 मीटर है। 

पहली बार कब दिखा था मिनी मून


यह पहली बार नहीं है जब पृथ्वी को एक मिनी मून मिलेगा। अब तक ज्ञात यह पृथ्वी का पांचवां मिनी मून है। पहला मिनी मून 1991 में देखा गया था। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मनीष पुरोहित के मुताबिक 2024 PT5 नाम का एक एस्टेरॉयड धरती का कुछ समय के लिए साथी बनेगा। लंबे समय तक हमारे ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के करीब आने के बाद इसका मार्ग प्रभावित हुआ है, जिस कारण यह मिनी मून बनेगा और नवंबर तक ग्रह का चक्कर लगाएगा। लेकिन इसे एक चांद नहीं माना जा सकता। क्योंकि यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के चारों ओर एक पूरा चक्कर नहीं लगाएगा। यह 55 दिनों तक घोड़े की नाल के आकार में घूमेगा। पृथ्वी की परिक्रमा पूरा करने से पहले यह गुरुत्वाकर्षण से बाहर निकल जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.