शेयर बाजार में आया भूचाल! ईरान-इजरायल युद्ध से सहमे निवेशक, सेंसेक्स में भारी गिरावट

Updated on 15-04-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज हाहाकार मचा हुआ है। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार गिरावट के साथ खुला है। वहीं सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स 727 अंकों की गिरावट के साथ 73,531.14 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में बिकवाली हावी है। निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा टूटकर 22,315.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ईरान और इजरायल के बीच तनाव का स्टॉक मार्केट पर असर देखा जा रहा है। भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इस गिरावट के बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.98 लाख करोड़ रुपये तक घट गया है। बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स 74,244.90 और निफ्टी 22,519.40 के स्तर पर बंद हुआ था। आज सेंसेक्स में लिस्टेड 30 शेयरों में से दो ही हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं बाकी शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और एनटीपीसी में सबसे तेज गिरावट देखी जा रही है।

पिछले सप्ताह रही थी गिरावट

शेयर बाजार में बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को गिरावट रही थी। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और घरेलू स्तर पर मुनाफावसूली का जोर रहने से बीएसई सेंसेक्स ने 793 अंक से ज्यादा का गोता लगाया था। बीएसई सेंसेक्स 793.25 अंक यानी 1.06 प्रतिशत फिसलकर 74,244.90 अंक पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 234.40 अंक यानी 1.03 प्रतिशत गिरकर 22,519.40 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी के 50 में से कुल 45 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

इन शेयरों में रही थी गिरावट

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट रही थी। वहीं टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और नेस्ले के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। इससे पहले गुरुवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर बाजार बंद रहे थे। वहीं बीते बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 354.45 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 75,038.15 अंक के अब तक के उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.