तुर्की में भूकंप से अब तक 24,000 लोगों की मौत, कड़ाके की ठंड में दिन-रात मदद कर रहा 'दोस्त' भारत
Updated on
11-02-2023 06:39 PM
अंकारा: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है। तुर्की में पिछले 20 साल में आया यह सबसे तगड़ा भूकंप है। इस भूकंप ने मरने वालों की संख्या के सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक भूकंप से दोनों देशों में 24,000 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में सोमवार को 7.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। इस भूकंप के बाद भी कई हल्के झटके महसूस किए गए हैं। 1999 में आए भूकंप में 17,000 लोगों की मौत हुई थी। रेसेप तैयप एर्दोगन ने शुक्रवार को अदियामन प्रांत की यात्रा की और कहा कि सरकार की प्रतिक्रिया और बेहतर हो सकती थी।
एर्दोगन ने कहा, 'हमारे देश में इस समय दुनिया की सबसे बड़ी राहत और बचाव टीम में लगी है। लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि खोज का जो प्रयास होना चाहिए था वह उतना नहीं हो सका।' रिपोर्ट के मुताबिक बचाव दल अब तेजी से काम कर रहे हैं क्योंकि जिस तरह से समय बीत रहा है उससे लोगों के बचने की संभावना धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। भूकंप को कम से कम से 100 घंटे हो चुके हैं और अब लोगों के जीवित बचने की बेहद कम है।
चुनाव में भूकंप निभाएगा भूमिका
तुर्की में मुख्य विपक्षी दल के नेता केमल किलिकडारोग्लू ने सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना की। उन्होंने एक बयान में कहा कि, "भूकंप बहुत बड़ा था लेकिन भूकंप से कहीं बड़ा कोऑर्डिनेशन की कमी, योजना की कमी और अक्षमता थी।" यह भूकंप राष्ट्रपति एर्दोगन की किस्मत बदल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल 14 मई को मतदान होने हैं। सहायता और वितरण सामग्री में देरी से लोगों ममें गुस्सा है। वहीं, यह भी संभव है कि चुनाव को स्थगित कर दिया जाए।
भारत की टीम कर रही मदद
इस भूकंप से सीरिया में अब तक 4000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अभी भी लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। तुर्की में दर्जनों देशों की ठीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची है। भारत की ओर से NDRF की टीम भी पहुंची है जो दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है। ठंड के में वह लगातार शांति के साम कर रहे हैं, ताकि कंक्रीट के नीचे किसे के बचे रहने की आवाज सुनी जा सके। तुर्की के ह्यूमैनिटेरियन रिलीफ फाउंडेशन के प्रमुख बुलेंट यिलदिरिम प्रभाव देखन के लिए सीरिया गए थे। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं, जैसे हर एक बिल्डिंग पर मिसाइल गिरा दी गई है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…