पाकिस्तान में भूकंप आने वाला है... वायरल वीडियो देख डरी अवाम, जिन्ना के देश में खौफ का माहौल

Updated on 10-02-2023 07:19 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भूकंप आने की भविष्यवाणी वाले वीडियो पर बवाल मचा हुआ है। लोगों को डर है कि तु्र्की और सीरिया जैसी तबाही पाकिस्तान में भी मच सकती है। इस वीडियो में एक डच रिसर्चर पाकिस्तान में भूकंप की भविष्यवाणी करते सुनाई देते हैं। ऐसे में लोगों की घबराहट को कम करने के लिए पाकिस्तान के नेशनल सिस्मिक मॉनिटरिंग सेंटर (NSMC) ने बयान जारी किया है। एनएसएमसी के डायरेक्टर जाहिद रफी ने कहा कि पाकिस्तान में भूकंप आने की भविष्यवाणी सच नहीं है। उन्होंने कहा कि भूकंप एक प्राकृतिक घटना है और कोई भी पहले से नहीं जान सकता कि वह कब हमला करेगा।

भूकंप के बारे में पहले से पता नहीं लगा सकते


एनएसएमसी प्रमुख ने कहा कि अगर भूकंप के बारे में पहले से पता होता तो तुर्की में जान-माल का इतना नुकसान नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में भूकंप हल्के झटके कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तान में हल्के भूकंप आते हैं और आगे भी होते रहेंगे। लोगों के डर को शांत करने के प्रयास में उन्होंने कहा कि तुर्की और पाकिस्तान में फॉल्ट लाइन के बीच कोई समानता नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही भविष्यवाणियों के लिए कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। उन्होंने उन भविष्यवाणियों को खारिज कर दिया कि हाल ही में तुर्की और सीरिया को हिलाकर रख देने वाला भूकंप अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान में आने वाला है।

तुर्की और सीरिया में भूकंप से मची तबाही


सोमवार को 7.8 की तीव्रता के भूकंप ने तुर्की और सीरिया को हिलाकर रख दिया था। इसके लगभग 1 घंटे बाद दूसरा शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें अस्पताल, स्कूल और अपार्टमेंट ब्लॉक सहित हजारों इमारतें गिर गईं। भूकंप से वर्तमान में मरने वालों की संख्या 15000 से अधिक हो चुकी है, जबकि तुर्की और उत्तरी सीरिया में अब भी लाखों लोग घायल और बेघर हैं। भीषण ठंड और रूक-रुककर हो रही बारिश ने राहत और बचाव कार्यों में काफी परेशानी खड़ी की है। लोगों में राहत कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर एर्दोगन सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा है।

पाकिस्तान में भूकंप की आशंका से दहशत


पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी कर कहा कि तुर्की में आए विनाशकारी भूकंपों ने पाकिस्तान में दहशत पैदा कर दी है। पीएमडी अपना स्वयं का भूकंपीय निगरानी नेटवर्क चला रहा है, जिसमें 30 दूरस्थ निगरानी स्टेशन शामिल हैं। इसमें हर दिन आसपास के क्षेत्रों में होने वाले भूकंपों की रिकॉर्डिंग की जा रही है। ये भूकंप छोटे से मध्यम श्रेणी के होते हैं। भूकंप एक विशुद्ध रूप से प्राकृतिक घटना है। पाकिस्तान और पड़ोसी देशों जैसे ईरान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान ने अतीत में कई बड़े खतरानक भूकंपों का अनुभव किया है। इन देशों में भूकंप की संभावना काफी ज्यादा है। हम हर दिन 100 से अधिक भूकंपों को रिकॉर्ड कर रहे हैं।

वैज्ञानिक बोले- तुर्की की घटना को पाकिस्तान से जोड़ना सही नहीं


पीएमडी ने यह भी कहा कि तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप को पाकिस्तान से जोड़ना वैज्ञानिक रूप से सही नहीं है। उसने कहा कि पाकिस्तान और आसपास के देशों में एक बड़े भूकंप की घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है लेकिन यह कब और कहां आएगा, मौजूदा तकनीक से यह संभव नहीं है। इसने यह भी स्पष्ट किया कि भूकंप की संभावना का पता लगाने का प्रचलित तरीका पिछले भूकंपीय डेटा का उपयोग करके क्षेत्रों के भूकंपीय खतरे का पता लगाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.