भूकंप वाला नास्त्रेदमस! तुर्की में आएगा भूचाल, तीन दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी
Updated on
07-02-2023 05:57 PM
अंकारा: सोमवार को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से भारी तबाही देखने को मिली है। 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसके कारण कई बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। खबर लिखे जाने तक 1,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग पांच हजार लोग दोनों देशों में घायल हैं। इस बीच भूकंप की भविष्यवाणी को लेकर बहस छिड़ गई है। ट्विटर पर कई यूजर्स का कहना है कि इस भूकंप की तीन दिन पहले ही भविष्यवाणी कर दी गई थी। एक वीडियो के मुताबिक भूकंपीय गतिविधि का अध्ययन करने वाले सोलर सिस्टम जियोमेट्री सर्वे के एक शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स ने इस बात की भविष्यवाणी की थी कि आज नहीं तो कल दक्षिण-मध्य तुर्की, जॉर्डन, सीरिया और लेबनान के आसपास के इलाकों में 7.5 तीव्रता का भूकंप आएगा।
फ्रैंक ने 3 फरवरी को एक ट्वीट में लिखा था, 'आज नहीं तो कल 7.5 की तीव्रता का भूकंप दक्षिण मध्य तुर्की, जॉर्डन, सीरिया और लेबनान में देखने को मिलेगा।' उन्हें अपनी भविष्यवाणी पर संदेह था, लेकिन एक तरह से वह सही साबित हुए हैं। फ्रैंक का कहना है कि वह भविष्यवाणी सेसमिक एक्टिविटी और ग्रहों की ज्यामिति के जरिए करते हैं। हालांकि ट्विटर पर कई लोगों ने उन्हें एक छद्म वैज्ञानिक बताया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'ये शख्स ग्रहों की चाल पर भूकंप की भविष्यवाणी कर रहा है। इसकी कई भविष्यवाणी गलत साबित हो चुकी हैं। बस यही एक सही साबित हुई है।'
भूकंप की भविष्यवाणी की गई
फ्रैंक की भविष्यवाणियों ने इस बात पर बहस शुरु कर दी है कि क्या भूकंप का पता लगाने का कोई सटीक तरीका है? ट्विटर पर ReusVisser नाम के एक यूजर ने लिखा कि सीस्मोलॉजिस्ट समय-समय पर फ्रैंक की भविष्यवाणियों को भ्रामक और अवैज्ञानिक बताते हुए खारिज करते रहे हैं। क्योंकि भूकंप की भविष्यवाणी करने का कोई सटीक तरीका नहीं है। उन्होंने 2018 की एक खबर के बारे में भी बताया, जिसमें फ्रैंक को एक 'भूकंप भविष्यवक्ता' लिखा गया था और एक भूकंप की भविष्यवाणी की गई थी, हालांकि वह भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई थी।
फ्रैंक ने जताया दुख
भविष्यवाणी सच होने पर हूगरबीट्स ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'मध्य तुर्की में भूकंप आया है, जिससे प्रभावित सभी लोगों के लिए मेरा दिल दुखी है। जैसे कि मैंने पहले ही कहा था कि इस क्षेत्र में आज या कल ये होगा।' हूगरबीट्स की भविष्यवाणियों ने यह सवाल उठाया है कि क्या भूकंप की भविष्यवाणी करने के लिए उनके तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए या नहीं?
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…