बांग्लादेश में आया भूकंप, पश्चिम बंगाल और लद्दाख में कांपी धरती, जानें कितनी तीव्रता से हिली पैरों तले जमीन
Updated on
02-12-2023 01:17 PM
पश्चिम बंगाल के अलावा केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हालांकि, किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर आया। इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे 35.44 डिग्री अक्षांश और 77.36 डिग्री देशांतर में था।भूकंप कहां आया?
शनिवार सुबह ढाका सहित विभिन्न स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 9.35 बजे महसूस किए गए। ढाका के अलावा चटगांव, राजशाही, सिलहट, रंगपुर, चुआडांगा, नोआखली, कुश्तिया और बांग्लादेश के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यहां आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप की उत्पत्ति
बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग (बीएमडी) के अधिकारी रबीउल हक ने कहा कि भूकंप का केंद्र रामगंज था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई। भूकंप लगभग 31 सेकंड तक चला। हालांकि, एंड्रॉइड अर्थ क्विक अलर्ट सिस्टम के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 थी।