ठूंस-ठूंसकर खाओ... पाकिस्तानी क्रिकेटर के मोटापे का उड़ाया मजाक, भरभर कर दीं गालियां

Updated on 27-03-2023 08:01 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान से T20 सीरीज हारने वाली पहली पाकिस्तान क्रिकेट टीम (टॉप रैंकिंग टीमों में) बन गई। लगातार दोनों मुकबाले हारे और पाकिस्तान सुपर लीग के स्टार खिलाड़ियों की राशिद खान की टीम के आगे हवा निकल गई। पाकिस्तान टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ी सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और इसका असर यह रहा कि टीम को लगातार दो मैच हार गई।
इसके बाद तो टीम के खिलाड़ी फैंस के निशाने पर आ गए। पीएसएल में गेंदबाजों के लिए खौफर रहे आजम खान को एक फैन दर्शकदीर्घा से बुराभला कहता दिखा। उनके मोटापे का मजाक उड़ाता नजर आया। आजम खान अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 में केवल 4 गेंद ही खेल आाए और एक रन बना सके। जब वह वापस पवेलियन की ओर जा रहे थे तो एक प्रशंसक को उन्हें इशारों में बॉडी शेमिंग करते हुए देखा।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पहले T20 में जीरो पर आउट होने के बाद आजम के लिए यह सीरीज भूलने वाली थी। न केवल उनकी बल्लेबाजी बल्कि उनकी विकेटकीपिंग ने भी प्रशंसकों को निराश किया था। इसके बाद लोग उनके मोटापे को मजाक उड़ाते देखे गए। 131 रनों का लक्ष्य दिए जाने के बाद अफगानिस्तान मैच की गेंद पहले जीतने में कामयाब रही। एक समय मेहबान टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 22 रन चाहिए थे। नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गेंद शेष रहते सीरीज जीत ली।

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान शादाब खान ने कहा कि उनके खिलाड़ी घबराए हुए लग रहे थे, क्योंकि उनमें से कई पहली बार सीनियर टीम के लिए खेल रहे थे। उन्होंने कहा- यह एक अच्छा स्कोर था। हम फिर से संघर्ष कर रहे थे। यदि आप आंकड़ों पर गौर करें तो.. यदि आप पावरप्ले में 3 विकेट खो देते हैं, तो आप 70 प्रतिशत खेल खो देते हैं। मुझे लगता है कि घबराहट है। वे पहली बार पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं ( नए बल्लेबाज)। हमें उनका समर्थन करना होगा। कभी-कभी आप प्रदर्शन नहीं करते हैं लेकिन रवैया मायने रखता है। यह मेरे लिए अधिक महत्वपूर्ण है। उनके पास प्रतिभा है। वे महान क्रिकेटर होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.