एक ओवर में खाए 34 रन, साढ़े तीन साल तक रहा बाहर, अब मैदान पर लौट रहा धोनी का शेर

Updated on 17-08-2023 01:56 PM
IRE vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम 2020 की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे पर थी। वहां 5 मैचों की सीरीज खेली गई थी। यह वही सीरीज थी जिसमें भारतीय टीम ने लगातार दो मैच सुपर ओवर में जीते थे। इसी सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत ने 7 रनों से जीता था। मैच में एक समय भारत की हार पक्की दिखने लगी थी। इसकी वजह से शिवम दुबे (Shivam Dube)। दुबे के एक ही ओवर में रॉस टेलर और टिम शेफर्ट ने 34 रन ठोक दिए थे। यह आज भी किसी भी भारतीय गेंदबाज का टी20 इंटरनेशनल में सबसे महंगा ओवर है। इस मैच के बाद दुबे को फिर भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में दुबे की वापसी

करीब साढ़े तीन साल बाद शिवम दुबे भारतीय टीम में वापस लौट आए हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दुबे को भारतीय टीम में जगह मिली है। टीम इंडिया में उनकी वापसी के आईपीएल में उनके प्रदर्शन का अहम हाथ है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2023 में मध्यक्रम में खेलते हुए दुबे ने 16 मैच में 158 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 35 छक्के मारे। यानी चौके से तीन गुणा ज्यादा छक्के। स्पिन गेंदबाजों का तो उन्होंने जीना मुश्किल कर दिया था।

मध्यक्रम में होगी बड़ी जिम्मेदारी

शिवम दुबे भले ही भारतीय टीम में लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं लेकिन संजू सैमसन के बाद उनके पास ही बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा अनुभव है। भारत के लिए 13 टी20 मैच में उनके नाम 105 रन हैं। सबसे बड़ी पारी 54 रनों की। टी20 क्रिकेट की बात करें तो 106 मैचों में दुबे ने 1913 रन बनाए हैं। उन्होंने 111 चौके और 117 छक्के मारे हैं। आयरलैंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने वह सबसे बड़ी चुनौती होंगे।

गेंदबाजी करेंगे शिवम?

सभी के मन में यही सवाल है कि क्या शिवम दुबे गेंदबाजी करेंगे। आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह बल्लेबाज के रूप में खेले थे। हालांकि मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में वह गेंदबाजी करते हैं। देवधर ट्रॉफी में भी उन्होंने वेस्ट जोन के लिए गेंदबाजी की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.