आर्थिक रूप से कमजोर लोग शासन की किसी भी योजना से वंचित न हो: मंत्री बघेल

Updated on 04-03-2024 06:52 PM

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और सूरजपुर जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने जिला प्रशासन के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिये है। जिससे कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब व्यक्ति शासन की किसी भी योजना से वंचित न हो सके। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थी।

खाद्य मंत्री ने सभी उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आमजन की मूलभूत आवश्यकताएं पानी, बिजली, शिक्षा व चिकित्सा की पूर्ति हो यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए कहा।

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखती हैं, जिन्हें समय-समय पर संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाता है, इन समस्याओं का निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा निश्चित समयबद्ध अवधि में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि शासन और प्रशासन का सामंजस्य बहुत महत्वपूर्ण है यदि हम एक साथ आगे बढ़ेंगे तो हमारे जिले का सकारात्मक विकास होगा।

समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, खाद्य विभाग अंतर्गत राशन कार्ड नवीनीकरण, महिला एवं बाल विकास अंतर्गत महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सही मायने में जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता मिली इसके लिए सर्वे सूची का परीक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके साथ ही एकल शिक्षक वाले विद्यालय, जल जीवन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की वस्तु स्थिति और सड़कों की वस्तु स्थिति जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों को कार्य में कसावट लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मराबी, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते श्रीमती रंजनी रवि शंकर, राजेश अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, अजय अग्रवाल, थलेश्वर साहू, राम कृपाल साहू, श्रीमती शांति सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रोहित व्यास, डीएफओ पंकज कमल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.