'ED, CBI हैं नीम-करेला' CM हेमंत को समन भेजे जाने पर भड़के बन्‍ना गुप्‍ता, PM मोदी पर भी साधा निशाना

Updated on 16-08-2023 02:26 PM
रांची: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से समन मिला है। ईडी के सीएम हेमंत को समन को लेकर झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्ता भड़क गए। बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की तुलना नीम करेला और कुटकी से की है। उन्होंने कहा कि हम जितना इनका घूंट पीएंगे, उतना मजबूत बनते जाएंगे। इधर सीएम हेमंत सोरेन ने भी ईडी के समन को राजनीतिक साजिश करार दिया है। बता दें, ईडी ने जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सीएम हेमंत को समन किया था।

ED-CBI है करेला, नीम: बन्ना गुप्ता

सीएम हेमंत सोरेन को भेजे गए समन पर बात करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि, 'झारखंड में राजनीतिक स्वास्थ्य अच्छा है। क्योंकि हम जितना करेला का जूस, नीम का जूस, कुटकी पी रहे हैं। मतलब समझे, करेला, नीम और कुटकी का। ये ईडी, सीबीआई और आयकर हैं, उतना हम मजबूत हो रहे हैं। उतना हम सशक्‍त हो रहे हैं। उतना हमारा इरादा बुलंद हो रहा है। उतना हमारे लड़ने की क्षमता दक्षता बढ़ रही है। ये चीजें हमें लड़ने के लिए मजबूत बना रही हैं।

पीएम मोदी के भाषण पर बन्ना गुप्ता ने क्या कहा

बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम इस बारे में बात करेंगे कि लोकसभा के आगामी चुनाव में झारखंड का अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व कैसे होना चाहिए। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को लाल किले के अलावा राजनीतिक वार्ता के बारे में बात करने के लिए दूसरी जगह चुननी चाहिए थी। लाल किले से जब पीएम बोलते हैं तो भारत के नागरिक सुनना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री इस देश को कहां ले जाना चाहते हैं और इस देश को समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री की क्या योजनाएं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.