हरियाणा में पूर्व विधायक और उनके करीबियों पर ED रेड 5 करोड़ कैश और गोल्ड मिला 300 कारतूस और विदेशी राइफल-शराब भी बरामद

Updated on 05-01-2024 01:16 PM

हरियाणा के पूर्व इनेलो MLA दिलबाग सिंह और उनके करीबियों के ठिकाने से एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने बड़ी बरामदगी की है। ED ने गुरुवार को रेड की थी। इसके बाद शुक्रवार को बताया कि इनके ठिकानों से अब तक 5 करोड़ रुपए कैश मिल चुका है।

इसके अलावा 3 गोल्ड बिस्किट, विदेशी शराब की 100 से ज्यादा बोतलें, विदेश में बनाई कई संपत्तियों के कागजात, 4 अवैध विदेशी राइफलों समेत अन्य चीजें बरामद की गईं।

दिलबाग के रिश्तेदारों और करीबियों के 20 ठिकानों पर छापे
एन्फॉर्समेंट डायरेक्टोरेट ने गुरुवार को माइनिंग कारोबारियों के 20 ठिकानों पर रेड की थी। यमुनानगर में ED ने दिलबाग सिंह के महाराणा प्रताप चौक के पास ऑफिस, सेक्टर-18 में खनन एजेंसी के ऑफिस और कलेसर में फार्म हाउस पर तलाशी ली। उनके करीबियों संजीव गुप्ता, इंद्रपाल सिंह उर्फ बबल के घर, ट्रांसपोर्टर गुरबाज सिंह के ऑफिस पर भी टीमें पहुंची।

संजीव गुप्ता खनन और प्लाईवुड कारोबार में दिलबाग सिंह के साथ पार्टनर हैं और इंद्रपाल से रिश्तेदारी है। उनके संतपुरा रोड स्थित घर पर रेड हुई। गुरबाज सिंह पूर्व विधायक के चचेरे भाई हैं। उनके माझा पहलवान ट्रांसपोर्ट ऑफिस पर छापेमारी हुई।

ED की टीमें गुरुवार की सुबह खनन कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल पहुंची थीं। इस दौरान लोकल पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए थे। कांग्रेस MLA पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन का कारोबार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.