भूपेश के घर पर ईडी की रेड, शराब घोटाला मामले में कार्रवाई...

Updated on 10-03-2025 02:03 PM

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ED ने दबिश दी है। भिलाई-3 स्थित वसुंधरा नगर निवास और रायपुर निवास पर शराब घोटाला मामले में ED ने रेड मारी है। दो गाड़ियों में पहुंची अफसरों की टीम घर पर कई दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल से पूछताछ जारी है। प्रदेशभर के 14 जगहों पर ED ने कार्रवाई की है।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई तीन स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है। ईडी एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। महादेव सट्टा,कोयला घोटाला और शराब घोटाले को लेकर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। कई अफसरों की टीम उनके घर में दस्तावेजों को खंगाल रही है। वहीं बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भूपेश बघेल के रायपुर निवास पहुंचे है।

षडयंत्र कर कांग्रेस को रोकने का प्रयास
ED की रेड को लेकर भूपेश बघेल के कार्यालय ने एक नोट जारी किया है। कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया एक्स में ट्वीट करते हुए लिखा- सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।

शराब घोटाले को लेकर कार्रवाई : ईडी
रेड को लेकर  ईडी ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कहा गया कि, ईडी छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले के संबंध में 14 स्थानों (छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में) पर पीएमएलए के तहत तलाशी ले रहा है। जिसमें उनके बेटे चैतन्य बघेल का आवास और करीबी सहयोगी भूपेश बघेल, पुत्र, लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल का आवास भी शामिल है। ईडी को पता चला है कि, चैतन्य बघेल शराब घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय के प्राप्तकर्ता भी हैं। जिसमें अपराध की कुल आय लगभग 2161 करोड़ रुपये है, जिसे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निकाला गया है।

बघेल के कार्यकाल में कई घोटाले हुए : अरुण साव
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED की रेड मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। अरुण साव ने कहा- भूपेश बघेल के CM कार्यकाल में कई घोटाले हुए। शराब घोटाला, महादेव ऐप घोटाला, कोयला घोटाला उनके कार्यकाल में हुए, उनके कई सहयोगी इन घोटालों में जेल के भीतर हैं।  ED सामान्य प्रक्रिया के तहत जांच कर रही है। इसलिए भूपेश बघेल के घर पहुंची है। इसे राजनीति से जोड़कर बताना भ्रम फैलाने की कोशिश है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.