शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर-ऑफिस पर ED का छापा:पोर्नोग्राफी मामले में एक्शन, एक्ट्रेस के पति 2021 में इसी केस में गिरफ्तार हुए थे

Updated on 29-11-2024 01:27 PM

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापामारी की। घर के बाद राज कुंद्रा के दफ्तर में भी छापा मारा गया है।

इसके अलावा मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 जगहों की तलाशी ली जा रही है। इसके जरिए ED मोबाइल एप्लिकेशन और दूसरे माध्यमों से पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन का पता लगा रही है।

राज कुंद्रा पर आरोप हैं कि वो एप हॉटशॉट के जरिए पोर्न कंटेंट लोगों तक पहुंचाते हैं और इसका प्रोडक्शन भी करते हैं। इस एप के मालिक राज कुंद्रा हैं। उनकी ये एप पहले गूगल और एप्पल में उपलब्ध थी, हालांकि 2021 में उनके खिलाफ केस होने के बाद इसे हटा दिया गया था।

राज कुंद्रा तक पुलिस कैसे पहुंची?

फरवरी 2021 में मड आईलेंड में पुलिस ने छापा मारा और पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस केस में टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया। पुलिस को गहना से राज कुंद्रा की कंपनी विहान इंटरप्राइज में काम कर रहे उमेश कामत के बारे में पता चला।

उमेश राज कुंद्रा के लंदन स्थित बहनोई प्रदीप बख्शी को सारे वीडियो एक शेयरिंग एप्लिकेशन से भेजता था। प्रदीप कंपनी केनरीन के ऐप पर सारे वीडियो अपलोड करता था। उमेश यह ट्रांसफर राज के ऑफिस से ही करता था।

चार्जशीट के मुताबिक, उमेश के मोबाइल से 'हॉटशॉट' ऐप का अकाउंट और 'हॉटशॉट' टेकन डाउन नाम के दो वॉट्सऐप ग्रुप के बारे में पता चला। इन दोनों ग्रुप का एडमिन भी राज ही था।

राज और उसकी कंपनी के आईटी हेड रयान थारप, उमेश, प्रदीप बख्शी और दूसरे कर्मचारियों के बीच 'हॉटशॉट' और ‘बोली फेम’ ऐप के कंटेंट पर काम करने वालों को पेमेंट, गूगल और एपल की तरफ से पेमेंट, यूजर्स रेवेन्यू के बारे में वॉट्सऐप ग्रुप में चैट हुई थी, मेल भेजे गए थे। आय का ब्योरा आदि स्टोर किया गया था।

यह सब हाथ लगने से पता चला कि राज ही सारे रैकेट का मास्टरमाइंड है, वह प्रदीप बख्शी के जरिए अश्लील वीडियोज अपलोड करवाता था और उसके बदले में पैसा कमाता था। शर्लिन, पूनम पांडे भी थीं आरोपी

इससे पहले हाई कोर्ट ने इस केस में राज कुंद्रा के अलावा अन्य 5 आरोपियों की अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज कर दी थी। कुंद्रा को मिली राहत के बाद अन्य आरोपी भी इसी आधार पर गिरफ्तारी से बचने की अपील कर सकते हैं। पोर्न फिल्में बनाने के मामले में ऐक्ट्रेस पूनम पांडेय, शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ को भी आरोपी बनाया गया था। राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप पर अश्लील और पोर्न वीडियोज प्रसारित किए जाने का आरोप था।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिल्पा-राज की 97 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की 

कुछ महीने पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की है। इसमें शिल्पा शेट्‌टी का जुहू वाला फ्लैट और राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं। मामला 2002 के बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ED ने X पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी।

हाल ही में शिल्पा-राज की शादी के 15 साल पूरे हुए हैं

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने साल 2019 में शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे वियान और समीशा हैं। 22 नवंबर को कपल की शादी के 15 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर शिल्पा ने एक पोस्ट शेयर की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.