ईडी पहुंची भिलाई, कई सटोरियों व जूस फैक्ट्री से जुड़े दस्तावेज खंगाले

Updated on 07-10-2023 03:51 PM

भिलाई। सात समंदर पार दुबई में बैठकर पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के ऊपर ईडी की शिकंजा कसता जा रहा है।

ईडी ने जहां रवि उप्पल की भाभी प्रेरणा उप्पल पति राहुल उप्पल के घर में नोटिस चस्पा किया है, वहीं शुक्रवार को भिलाई के अलग-अलग ठिकानों में पहुचीं। ईडी ने पुराने सटोरियों के घर और जूस फैक्ट्री में छापा मारकर अहम दस्तावेज भी खंगाले हैं।

हालांकि ईडी की टीम गुपचुप तरीके से आई और चली भी गई। कई लोगों का कहना है कि टीम आई और कई का कहना है कि अफवाह है। दुर्ग पुलिस ने ईडी की टीम आने की पुष्टि की है, लेकिन उसने कहां-कहां छापेमारी की इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस से मिले सूत्रों के मुताबिक ईडी टीम ने शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नेहरु नगर की में दबिश दी है। यहां के डायरेक्टर सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी को अपने कब्जे में लेने के साथ ही टीम ने यहां कई अहम दस्तावेज भी खंगाले हैं। इडी ने उनसे ऑनलाइन सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के कनेक्शन के बारे में पूछताछ कर रही है।

जूस फैक्ट्री के फाउंडर हैं सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल
नेहरु नगर सड़क-11 स्थित ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने मिलकर खोला था। इसका डायरेक्टर सौरभ का भाई गितेश चंद्राकर था। इन लोगों ने इसी लाइसेंस से जूस फैक्ट्री की ब्रांच ओपन की, जो अभी भी सिविक सेंटर भिलाई और नेहरू नगर भिलाई में संचालित है। फरवरी 2022 में गितेश ने भिलाई की कंपनी को बेच दिया तो सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी इसके डायरेक्टर बने। इसके बाद सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई चले गए। जहां से वो ऑनलाइन सट्टा का काला कारोबार चला रहे हैं।

गितेश भी चला रहा है सट्टे का कारोबार
सौरभ चंद्राकर ने अपने माता-पिता, भाई गितेश चंद्राकर सहित लगभग पूरे परिवार को बुला लिया है। गितेश ने दुबई में बैठकर ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फ्रेंचायजी जूस फैक्ट्री के नाम से खोलना शुरू किया। इस समय उसके 14 आउटलेट खोले गए हैं। इसके बाद वो जूस फैक्ट्री को पर्टनरशिप में संचालित करने लगा।

सौरभ की शादी की पूरे देश में चर्चा
सौरभ चंद्राकर ने फरवरी 2023 में अपनी शादी भिलाई की ही बेटी से किया। उसने लड़की पक्ष को दुबई बुला लिया। इस शादी में 24 से ज्यादा बॉलीवुड सेलिब्रिटी मुंबई से दुबई पहुंचे थे। इस शादी में उसने लगभग 200 करोड़ से भी अधिक रुपए खर्च किए थे। इससे इस शादी की चर्चा पूरे देश में है। इसमें सेलिब्रिटीज के द्वारा मोटी रकम फीस के तौर ली गई। उन्होंने यहां स्टेज परफॉर्मेंस दिया। अब E D सभी सेलीब्रिटीज को नोटिस जारी कर रही है।

रवि की भाभी के नाम से नोटिस चस्पा
ईडी ने रवि उप्पल की भाभी प्रेरणा उप्पल पति राहुल उप्पल के नाम से नोटिस जारी की थी। यह नोटिस अभी रवि उप्पल के घर के दरवाजे में चस्पा है। हालाकि जारी की गई नोटिस 22 अक्टूबर 2022 की है, लेकिन अब यह नोटिस शोसल मीडिया में वायरल हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.