सरकार के सबसे बड़े दफ्तर पहुंची ED, करोड़ों रुपयों के मामले में नोटिस, अब ऑफिस आने से बच रहे अधिकारी

Updated on 17-08-2023 01:04 PM
जयपुर : सचिवालय स्थित योजना भवन के सरकारी आलमारी से करोड़ों रुपए की नगदी और 1 किलो सोना मिलने के मामले में ईडी के पास कुछ अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। निलंबित जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश से पूछताछ के बाद अब ईडी बड़े अधिकारियों से पूछताछ के लिए उनकी गिरेबां नापने में लग हुई है। इसको लेकर ईडी के तीन अधिकारी योजना भवन पहुंचे। इस दौरान ईडी की टीम को देखकर कार्यालय में हड़कंप मच गया। ईडी अधिकारियों ने आईटी सचिव के नाम नोटिस सर्व किया है। इस दौरान ईडी की टीम ने आईटी सचिव आनंदी के नाम का नोटिस आईटी आयुक्त इंद्रजीत को दिया। ईडी ने यह नोटिस देकर आनंदी को पूछताछ के ED ऑफिस बुलाया है।

वेद प्रकाश से ED की टीम को मिली कई अहम जानकारियां

बता दे की ईडी की पूछताछ के दौरान आईटी विभाग के निलंबित जॉइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव से कहीं अहम जानकारियां मिली है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान ईडी की टीम को कई अहम सबूत मिले हैं। जिसमें गोल्ड कहां से आया? किसने दिया और क्यों दिया? इसके बारे में जानकारी के बाद ईडी की टीम योजना भवन पहुचीं। इस दौरान ED की टीम को देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ED के अधिकारी कमरा नंबर 207 में आईटी आयुक्त इंद्रजीत से मिले। जहां उन्होंने आईटीआई आयुक्त से बातचीत की। इससे पहले ईडी की टीम सचिवालय भी गई थी। जहां उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा और आईटी सचिव आनंदी से मिलने की कोशिश की। लेकिन दोनों अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।

नोटिस के डर से ऑफिस नहीं आ रहे हैं अधिकारी

सरकारी अलमारी से नगदी मिलने के मामले में ईडी की एंट्री होने के बाद अधिकारियों में जमकर हड़कंप मचा हुआ है। ईडी के नोटिस के डर के चलते कई अधिकारी ऑफिस आने से बच रहे हैं। 15 अगस्त के बाद कई अधिकारियों को ईडी के सर्च और नोटिस की जानकारियां मिल गई। जिसको लेकर कई अधिकारी अपने ऑफिस नहीं आ रहे हैं। ऐसे में ईडी अब इन नोटिसों को अधिकारियों के घर भिजवा रही है।

सरकारी अलमारी से नगदी मिलने का क्या है मामला

योजना भवन में गत दिनों सरकारी अलमारी से 1 किलो सोना और दो करोड़ 30 लख रुपए की नगदी मिली। यह अलमारी ज्वाइंट डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव की थी। इस मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले की जांच कर वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जहां वह जमानत पर रिहा हो गया। उसके बाद ईडी ने एक बार फिर वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर गत 9 अगस्त को कोर्ट में पेश किया। जहां उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान रिमांड अवधि में वेद प्रकाश ने ईडी की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.