फारूक अब्दुल्ला को ED का समन मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज पूछताछ के लिए बुलाया

Updated on 11-01-2024 12:16 PM

ED ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में समन भेजा है। जांच एजेंसी ने फारूक को गुरुवार (11 जनवरी) को श्रीनगर में पूछताछ के लिए बुलाया है।

ED ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के फंड में अनियमितताओं को लेकर यह कार्रवाई की है। ED और CBI दोनों इस मामले की जांच कर रही है। ED ने इस मामले में साल 2022 में चार्जशीट दायर की थी। फारूक से इस मामले में पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

इसके मुताबिक, 86 साल के फारूक अब्दुल्ला 2001 से 2012 तक JKCA के अध्यक्ष थे। 2004 और 2009 के बीच JKCA के अधिकारियों सहित कई लोगों ने क्रिकेट एसोसिएशन के फंड को अपने पर्सनल बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया था।

ED ने एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ CBI की ओर से 2018 में दायर चार्जशीट के आधार पर जांच शुरू की थी। फारूक पर आरोप है कि उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने JKCA में नियुक्तियां कीं, ताकि BCCI के स्पॉन्सर्ड फंड में हेरफेर किया जा सके।

2015 में JKCA में घोटाले की जांच CBI के हवाले की गई थी
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में करीब 113 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई थी। आरोप लगाया गया कि यह रकम एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आपस में बांट ली। 2015 में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने क्रिकेट घोटाले की जांच CBI के हवाले की। 11 जुलाई 2018 में CBI की FIR के आधार पर ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, सलीम खान और अहसान अहमद मिर्जा मुख्य आरोपी हैं। एजेंसी ने सितंबर 2019 में JKCA के तत्कालीन कोषाध्यक्ष अहसान अहमद मिर्जा को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ केस चल रहा है।

ED केजरीवाल को 3 तो सोरेन को 7 समन भेज चुकी
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 3 और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ED 7 समन जारी कर चुकी है। दोनों ही किसी भी समन में एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। कयास लगाए जा रहे हैं कि जांच में सहयोग नहीं करने के कारण ED दोनों को गिरफ्तार कर सकती है।

ED ने केजरीवाल को 3 समन भेजे थे और 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को उन्हें पेश होने को कहा था। केजरीवाल ने इन समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया और ED के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था। 21 दिसंबर का समन मिलने के बाद केजरीवाल विपश्यना के लिए 10 दिन के लिए पंजाब के होशियारपुर चले गए थे।

वहीं, 3 जनवरी के समन पर केजरीवाल ने कहा था कि वे राज्यसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस की तैयारियों में व्यस्त हैं। जो भी पूछना हो, लिखित में भेज दें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.