ED टीम फरार TMC नेता शेख शाहजहां के घर पहुंची:100 से ज्यादा सुरक्षाबल मौजूद 19 दिन पहले यहीं ED अफसरों पर हमला हुआ था

Updated on 24-01-2024 12:08 PM

पश्चिम बंगाल में TMC के फरार नेता शेख शाहजहां के घर आज सुबह ED टीम पहुंची है। एजेंसी की टीम अपने साथ 100 से ज्यादा सेंट्रल फोर्स पर्सनल लेकर गई है। दरअसल, 19 दिन पहले (5 जनवरी) को जब ED टीम संदेशखाली गांव में शेख शाहजहां के घर रेड करने जा रही थी, तो उस पर भीड़ ने हमला कर दिया था।

आज सुबह करीब 8 बजे ED की टीम कई गाड़ियों से शेख शाहजहां के घर के लिए रवाना हुई। सुरक्षाबल भी बड़े वाहनों में सवार होकर शाहजहां के घर पहुंचे। फिलहाल शाहजहां के घर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद हैं। हालांकि शाहजहां कहां है, इसकी कोई खबर नहीं है।

5 जनवरी को ED की टीम पहुंची तो फरार हो गया शेख शाहजहां
ED ने 5 जनवरी को राशन घोटाला मामले में राज्य के 15 ठिकानों पर रेड की थी। एक टीम नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली गांव में शेख शाहजहां और शंकर अध्य के घर जा रही थी। इसी दौरान TMC समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।

ED ने बताया कि भीड़ ने हमला तब किया, जब शाहजहां के घर का ताला तोड़ा जा रहा था। इससे पहले शाहजहां को कई बार फोन कर बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं आए। जिले के SP से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने भी बात नहीं की। तभी से वे फरार चल रहे हैं।

शेख शाहजहां नॉर्थ 24 परगना जिला परिषद के मत्स्य एवं पशु संसाधन अधिकारी और संदेशखाली के TMC ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं। वे ममता सरकार में वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के करीबी हैं। ED राशन घोटाला मामले में 27 अक्टूबर 2023 को ज्योतिप्रिय मलिक को गिरफ्तार कर चुकी है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने ED टीम पर केस दर्ज किया
पश्चिम बंगाल पुलिस ने 6 जनवरी को ED की उसी टीम के अधिकारियों पर केस दर्ज किया था, जिन पर संदेशखाली इलाके में भीड़ ने हमला किया था। अधिकारियों के खिलाफ घर में जबरन घुसने और महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन FIR दर्ज कीं। एक FIR एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ और दो FIR अनजान लोगों के खिलाफ हुईं।

क्या है राशन घोटाला

  • ED के मुताबिक, कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कई अनियमितताएं हुईं और राशन वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। उस वक्त ज्योतिप्रिय मलिक खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री थे।
  • ED ने ज्योतिप्रिय मलिक के करीबी और बिजनेसमैन बकीबुर रहमान को 14 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि रहमान ने राशन डिस्ट्रीब्यूटर्स को सप्लाई किए जाने वाले चावल और गेहूं को खुले बाजार में बेच दिया था।
  • ED ने बकीबुर रहमान की गिरफ्तारी के बाद 26 अक्टूबर को ज्योतिप्रिय मलिक के ठिकानों पर रेड की। 27 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.