शिक्षा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए जरूरी:टंक राम वर्मा

Updated on 17-01-2025 12:44 PM

रायपुर। खेल मंत्री टंकराम वर्मा आज तिल्दा के बी.एन.बी. स्कूल में आयोजित शाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। शिक्षा की डिग्री लेने के साथ-साथ नैतिक, व्यवहारिक तथा खेल भी जरूरी है। विद्यालय को अच्छा बनाने की जिम्मेदारी न केवल शिक्षकों की अपितु विद्यार्थी और पालकों की भी है। शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने में सभी की भागीदारी जरूरी है।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत कीजिए बिना वक्त देखकर, वक्त भी इंतजार करेगा मेहनत देखकर। पढ़ाई के साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। आज के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिल्दा क्षेत्र के विभिन्न शालाओं में विकास कार्याे के लिए की गई घोषणाओं में से 57 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है, जिन स्कूलों के लिए राशि जारी हुई है वहाँ अब काम प्रारम्भ कर शीघ्र पूर्ण करने कहा। इस अवसर पर जनप्रतिधिगण, शिक्षक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और पालकगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.