गुरू-शिष्य परम्परा से ही सही मायनों मे होगा शिक्षा का विकास

Updated on 06-08-2024 12:02 PM

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि भारत में गुरू-शिष्य की गौरवशाली प्राचीन परम्परा रही है। इसी का अनुसरण कर हम सही मायनों में शिक्षा के क्षेत्र में विकास कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षक समाज को हमेशा प्रेरित करता रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह भोपाल के एक निजी टीव्ही चैनल के शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर उत्कृष्ठ संस्था, उत्कृष्ठ शिक्षक, शिक्षा प्रकाश पुत्र और स्व. श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान से श्रेष्ठ कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक यदि निष्ठावान और समर्पण के भाव से कार्य करता है तो वह देश के अच्छे भविष्य के निर्माण में ठोस सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक तब संतुष्ट होता है जब उसके विद्यार्थी श्रेष्ठ स्थान पर पहुँचते है। उन्होंने शिक्षकों के निष्पक्ष रहने की जरूरत पर जोर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के स्व. श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन और स्व. डॉ. अब्दुल कलाम आजाद जैसे दो प्रसिद्ध शिक्षाविदों ने राष्ट्रपति के रूप में देश का नेतृत्व किया और देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बगैर मनुष्य का जीवन अधूरा है। इस वजह से शिक्षकों का समाज में अमूल्य योगदान है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों और शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सम्मानित होने वाले व्यक्तियों से समाज को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के बारे में सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर श्री मनीष गुप्ता, एडिटर इन चीफ श्री प्रकाश भटनागर और संस्था के चेयरमेन ओपी कृपलानी ने समारोह को संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.