शिक्षा से ही खुलेगी प्रगति की राह : मंत्री टंकराम वर्मा

Updated on 22-09-2025 02:14 PM

रायपुर। बलौदाबाजार जिले के ग्राम मोहतरा के शाला प्रांगण में आज 26 लाख 42 हज़ार रुपए से बनने वाले आहाता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंत्री टंकराम वर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक आधार है। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक है कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले। अतिरिक्त कक्षों और आहाता निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक माहौल मिलेगा और गांव के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत, जनपद पंचायत से जुड़े अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.