राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस पर आयोजित हुई शैक्षणिक प्रतियोगितायें

Updated on 17-04-2025 01:46 PM

रायपुर।  पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा नेशनल पैथोलॉजी डे का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया गया। इस अवसर पर स्नातक छात्रों के लिए पैथोलॉजी क्विज का आयोजन किया गया। स्नातकोत्तर छात्रों के लिए नवीनतम विषय "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन पैथोलॉजी" पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने पैथोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे एवं नुकसान के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।

वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन अधिष्ठाता महासमुंद डॉ. रेणुका गहिने, विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल एवं प्रोफेसर डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रेणुका गहिने को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने उ‌द्बोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन पैथोलॉजिकल डायग्नोसिस विषय के बारे में विस्तार से बताया। विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर डॉ. अरविंद नेरल ने पैथोलॉजी के विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका के बारे में बताया साथ ही इस बात पर जोर दिया कि बिना पैथोलॉजिस्ट के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा सही एवं सटीक जानकारी संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके नई बीमारियों की कम समय एवं कम श्रम शक्ति में बेहतर तरीके से जांच की जा सकती है। वाद-विवाद प्रतियोगिता के बाद डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी ने प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन पैथोलॉजी के विषय के दोनों पहलुओं के बारे में समझाया तथा उनकी जिज्ञासा का समाधान किया। डॉ. पुष्कर चौधरी ने भी इस विषय पर एक सुंदर विवेचना प्रस्तुत की।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सूदित पाल द्वारा किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. चंद्रकला जोशी, डॉ. वर्षा पांडे एवं डॉ. अमित भारद्वाज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। साथ ही अन्य पैथोलॉजिस्ट डॉ. विकास बाम्बेश्वर, डॉ. रिती शर्मा, डॉ. रुचि वर्मा, डॉ. कस्तूरी मंगरुलकर, डॉ. अनुभव चंद्राकर, डॉ. सरोज कुमारी, डॉ. अविरल मिश्रा, डॉ. मेघा वर्मा, डॉ. सोनल चंद्राकर, डॉ. रवीना यादव, डॉ. के. लीना एवं डॉ. संध्या यादव ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान दिया। इस कार्यक्रम में स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं एवं विजेता स्नातक छात्र भी मौजूद रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता थे :- प्रथम डॉ. नेहा चौधरी, द्वितीय डॉ. अमित बंजारा एवं तृतीय स्थान पर डॉ. बबिता रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.