यूपी में बदलते माहौल का असर, एक साल में बढ़ गए 13 अरबपति, छोटे शहरों से भी सामने आए उद्योगपति

Updated on 13-10-2023 01:25 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देकर विशेष योजना तैयार की है। औद्योगिक विकास का असर यह हो रहा है कि बड़े स्तर पर औद्योगिक समूहों को विकास से जोड़ा जा रहा है। उन्हें ऐसा माहौल दिया जा रहा है, जिससे वे अपने कारोबार को बढ़ावा दे पाएं। ट्रांसपोर्टेशन से लेकर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसका असर अब लोगों के जीवन पर भी दिख रहा है। कारोबारी माहौल बनने और औद्योगिक समूहों के प्रदेश में आने से रोजगार के अवसर में भी वृद्धि हो रही है। हुरुन इंटरनेशनल की ताजा सूची में यूपी के 34 अरबपतियों के नाम दर्ज हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मैग्जीन में आए इन नामों ने प्रदेश की बदलती तस्वीर को पेश किया है। एक साल में यूपी में 13 अरबपतियों की संख्या में वृद्धि को भी बड़ा असर माना जा रहा है।


यूपी ने लगाई है लंबी छलांग

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में इस बार उत्तर प्रदेश में लंबी छलांग लगाई है। देश के टॉप अरबपतियों की सूची में यूपी के 34 उद्योगपतियों ने अपनी जगह बनाई है। घड़ी साबुन वाले मुरलीधर ज्ञानचंदानी और उनके भाई विमल ज्ञानचंदानी यूपी के अरबपतियों की सूची में नंबर एक और नंबर दो के पायदान पर लगातार बने हुए हैं। दोनों भाइयों की संपत्ति 23000 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है।


नोएडा सबसे पसंदीदा शहर


ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और माहौल को विकसित करने में यूपी में लगातार सुधार हुआ है। इस वजह से प्रदेश में कई शहर औद्योगिक समूहों की पसंद बनकर उभरे हैं। हालांकि, इन सबमें नोएडा का स्थान सबसे ऊपर दिख रहा है। औद्योगिक इकाइयों को खोलने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के पास के शहर नोएडा को लोग पहली वरीयता दे रहे हैं।

लगातार बदल रहा है माहौल


यूपी में लगातार माहौल को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। यूपी चुनाव 2022 को योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुलडोजर मॉडल के आधार पर जीता। प्रदेश में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के कारण कारोबारियों की देश के सबसे बड़े राज्य और सबसे बड़े बाजार पर नजर गड़ने लगी है। पिछले करीब एक साल के भीतर माहौल में होता दिखा है। इंटरनेशनल हुरुन मैग्जीन की रिपोर्ट इसकी तस्दीक करती है। पिछले एक साल में प्रदेश में 13 नए अरबपति बन गए हैं।

अरबपतियों की संख्या की बात अगर वर्ष 2022 के नजरिए से करें तो तब इनकी संख्या 21 थी। वर्ष 2023 में इनकी संख्या बढ़कर 34 हो गई है। अरबपतियों की कुल संपत्ति भी 67,000 करोड़ से उछलकर 87,000 करोड़ रुपये हो गई है। पहली बार अलीगढ़, गोरखपुर, दादरी और फैजाबाद जैसे छोटे शहरों ने भी अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है।

यूपी के टॉप 10 अरबपतियों की सूची:
नामकंपनी का नामनेटवर्थ (करोड़ में)यूपी में नंबरदेश में नंबर
मुरलीधर ज्ञानचंदानीघड़ी समूह14,0001145
विमल ज्ञानचंदानीघड़ी समूह94002219
दिनेश चंद्र अग्रवालइंडियामार्ट57003348
सचिन अग्रवालपीटीसी इंडस्ट्रीज43004468
अनिल कुमार सिंहएपको इंफ्राटेक42005478
लक्ष्मण दासअमृत बॉटलर्स41046482
बृजेश अग्रवालइंडियामार्ट39007493
अलख पांडेयफिजिक्सवाला37008506
हितेश ओबेरायइंफ्राएज इंडिया30009587
आनंद स्वरूप अग्रवालइंडिया पेस्टीसाइड200010802
राघव चंद्राअर्बन कंपनी200010802


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.