मोदी 3.0 का असर: दो दिन में सेंसेक्‍स 3,000 अंक उछला, 21 लाख करोड़ की कमाई से नुकसान की भरपाई!

Updated on 07-06-2024 01:29 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में दो दिनों की मजबूती के बाद गुरुवार को निवेशकों की पूंजी 13.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इस दिन 692.27 अंक उछलकर 75,074.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 915.49 अंक बढ़कर 75,297.73 अंक पर पहुंच गया था। मंगलवार की भारी गिरावट के बाद दो दिनों में बीएसई सूचकांक 2,995.46 अंक बढ़ गया।

शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के कारण बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिनों में 21,05,298.11 करोड़ रुपये बढ़कर 4,15,89,003.38 करोड़ रुपये (4.98 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।

चुनाव से जुड़ी अन‍िश्‍च‍ितता खत्‍म

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, 'चुनाव संबंधी अनिश्चितता अब लगभग समाप्त हो चुकी है। राजग सरकार बनाने के लिए तैयार है। ऐसे में लगातार दूसरे सत्र में भी माहौल सकारात्मक बना रहा। चौतरफा शानदार लिवाली के समर्थन से सेंसेक्स 75 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।'

बीजेपी को हाल में संपन्न संसदीय चुनावों में अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। लेकिन, सहयोगी दलों के साथ मिलकर बीजेपी के पास सरकार बनाने लायक बहुमत है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने की कोशिशों में जुट गए हैं। मंगलवार 4 जून को चुनावी नतीजे आने के दिन बाजार में करीब छह फीसदी की भारी गिरावट आई थी। एक ही दिन में निवेशकों के 31 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे। लेकिन, उसके बाद रिकवरी के दो कारोबारी सत्रों में करीब 21 लाख करोड़ रुपये की भरपाई हो चुकी है।

अब बाजार की RBI पर नजर

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, 'गठबंधन की नई सरकार के शपथ लेने के पहले मानक सूचकांकों ने तेजी का सिलसिला कायम रखा। दरअसल, निवेशकों को अब स्थिर सरकार बनने की उम्मीद नजर आ रही है।' इसके बावजूद नई सरकार के स्वरूप और आगामी बजट में घोषित होने वाले नीतिगत कदमों को लेकर कुछ आशंका भी है। नायर ने कहा, 'बाजार को अब नकदी पर रिजर्व बैंक की ताजा टिप्पणियों का इंतजार है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.