मोदी की गारंटी का असर! भारत का मार्केट कैप पहली बार 400 लाख करोड़ के पार

Updated on 08-04-2024 01:34 PM
नई दिल्ली: नए हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में शानदार तेजी दिख रही है। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी और आईटी तथा ऑटो शेयरों में तेजी के दम पर बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी बाजार खुलते ही नए शिखर पर पहुंच गए। सेंसेक्स 400 अंक से अधिक तेजी के साथ 74,658 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100 अंक से अधिक उछलकर 22,623 अंक पर पहुंच गया। इसके साथ ही भारत का मार्केट कैप पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। पिछले नौ महीने में इसमें 100 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। पिछले साल पांच जुलाई को भारत का मार्केट कैप 300 लाख करोड़ रुपये पहुंचा था। उसके बाद से निफ्टी में 16 फीसदी तेजी आई है। भारत का मार्केट कैप 2007 में 50 लाख करोड़ पहुंचा था जबकि 2014 में यह पहली बार 100 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा था। इसमें 200 लाख करोड़ रुपये का स्तर फरवरी 2021 में छुआ था।

पिछले एक साल में खासकर पीएसयू शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली है। मोदी की गारंटी और सरकार के कैपेक्स को बढ़ावा देने से निवेशकों ने सरकारी कंपनियों के शेयरों को हाथोंहाथ लिया है। पिछले 12 महीने में निफ्टी पीएसई और निफ्टी सीपीएसई में 100 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 95 फीसदी चढ़ा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी दिख रही है। बीपीसीएल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन कंपनी में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि अडानी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, विप्रो, दिवीज लैबोरेटरीज और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.