प्रदेश में वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के प्रभावी उपाय किये गये हैं : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 01-07-2023 05:56 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिये प्रभावी उपाय किये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से जून माह में वर्षाकाल में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिये रणनीति बनाई है। रोकथाम के उपायों को अमल में लाने के लिये नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्य में वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिये किये गये इंतजामों की जानकारी दे रहे थे। डॉ. मांडविया शुक्रवार शाम को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राज्यों में वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के संबंध में चर्चा कर रहे थे।  

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी एन्सेफेलाइटिस बीमारियों की रोकथाम के लिये टॉस्क फोर्स कमेटी की बैठक में रणनीति तैयार करने के साथ जन-जागरूकता बढ़ाने के लिये किये गये प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राज्य को दी जा रही लगभग एक करोड़ मच्छरदानी जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश को शीघ्र मच्छरदानियाँ प्रदाय करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि प्रदेश में मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियों पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया गया है। मलेरिया के इस वर्ष मिले 700 प्रकरण में अधिकांश प्रकरण बालाघाट जिले से हैं, जहाँ मलेरिया की रोकथाम पर विशेष फोकस किया जा रहा है। मलेरिया रोधी दवाई का भी छिड़काव किया जा रहा है। जनवरी से मई-2023 तक 37 लाख 20 हजार 220 बुखार रोगियों की मलेरिया जाँच की गई। इनमें 232 रोगी वायवेक्स मलेरिया और 529 फेल्सीपेरम मलेरिया के पाये गये। माह जनवरी से मई-2023 तक डेंगू की कुल 8 हजार 155 जाँच में 325 प्रकरण पॉजिटिव रिपोर्ट हुए। चिकनगुनिया की 1357 जाँच में 117 प्रकरण पॉजिटिव पाये गये। डेंगू से प्रभावित जिलों में भोपाल, विदिशा, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर हैं।

डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में वर्षाजनित बीमारियों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव और फॉगिंग आदि की जा रही है। नागरिकों को मच्छरों के पनपने को रोकने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिये जागरूक किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.