अवैध परिवहन, उत्खनन, भंडारण पर पर प्रभावी नियंत्रण करें : कलेक्टर

Updated on 25-06-2025 01:18 PM

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में अवैध परिवहन/उत्खनन/भंडारण की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई है। बैठक का आयोजन जिला खनिज विभाग ने किया। समय सीमा बैठक के बाद हुई।

जिला खनिज अधिकारी श्रीमती अर्चना ठाकुर ने अब तक की गई खनिज संबंधी कार्रवाई और पेनल्टी वाहन जब्त संबंधी जानकारी दी।,

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों अवैध खनन की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करें। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए टीमें भेजकर निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये। कलेक्टर  शर्मा ने बैठक में मौजूद संबंधित सदस्यों अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने अवैध रूप से खनिजों की ओवर लोडिंग कर सड़कों पर चलने के कारण होने वाले नुकसान बचाने के लिए जिले के सभी एसडीएम व पुलिस, जिला परिवहन और खनिज विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से ऐसे सभी ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिये।

उन्होंने जिले में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने को लेकर संबंधित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने एवं इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की निर्देश के साथ अनियमितता पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट की मॉनिटरिंग करने के अलावे अन्य कई आवश्यक व दिशा निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी  टेकचंद अग्रवाल,अपर कलेक्टर  अनिल बाजपेयी, डीएसपी  राजेश कुमार झा, ज़िला परिवहन अधिकारी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन आदि उपस्थित थे। कलेक्टर  शर्मा ने जिला परिवहन अधिकारी को को नियमित रूप से अवैध खनिजों के परिवहन के विरुद्ध जांच अभियान चलाने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.