जनजातीय नायकों के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को घर-घर तक पहुँचाने के प्रयास हों – राज्यपाल पटेल

Updated on 14-09-2022 05:00 PM
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनजातीय नायकों के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान की जीवन गाथाओं को घर-घर तक पहुँचाने के प्रयास किए जाएँ। उन्होंने कहा कि जनजातीय वीर-वीरांगनाओं की जीवन गाथाओं से राष्ट्र की बलिवेदी पर हँसते-हँसते प्राणों की आहूति देने की प्रेरणा मिलेगी। स्वराज और स्वाभिमान की रक्षा का साहस और शौर्य उत्पन्न होगा। राष्ट्र निर्माण में अपना प्रखर योगदान देने, पारस्परिक सहयोग और सह-अस्तित्व के साथ जीवन जीने की दिशा का दर्शन होगा।

राज्यपाल पटेल राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय के जे.एस. वर्मा मेमोरियल कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और अखिल भारतीय वनवासी आश्रम के सहयोग से हुई संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों के योगदान विषय पर थी। पद्मश्रीमती दुर्गाबाई व्योम भी मौजूद थीं।राज्यपाल पटेल ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग की देश के विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठी के द्वारा वैचारिक चिंतन को समसामयिक पहल बताते हुए प्रशंसा की। उन्होंने कहा जिस मातृभूमि ने हमारा लालन-पालन किया। हमें समर्थ और सक्षम बनाया। उसके प्रति हमारे कर्त्तव्यों के बोध के लिए जनजातीय नायकों के जीवन की जानकारी दिया जाना सार्थक प्रयास है। इससे वर्तमान पीढ़ी में राष्ट्रीयता की भावना जागृत होगी। मातृभूमि के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी के रूप में आए अंग्रेजों ने राणा सांगा जैसे योद्धाओं, दूध दही की नदियाँ बहने वाली आर्थिक समृद्धता और तक्षशिला नालंदा जैसे शिक्षा के केंद्रों वाले देश को राष्ट्रीयता की भावना के अभाव और आपसी ईर्ष्या का लाभ उठाते हुए परतंत्रता की बेड़ियाँ पहना दी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत महोत्सव से भूले-बिसरे जन-नायकों के सम्मान के द्वारा राष्ट्र और राष्ट्रीयता के नवजागरण का प्रकल्प प्रारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनजाति समाज के उत्थान के प्रयासों से समाज की तस्वीर और तकदीर बदल रही है। राज्यपाल पटेल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुजरात के कार्य अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जनजातीय कल्याण और विकास की अनेक योजनाएँ सीधे उनके दिल से निकली हैं। वन बंधु योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री बनने पर पूर्व की अवधि में जनजातीय विकास पर कुल व्यय राशि से करीब चार गुना अधिक राशि मात्र 5 वर्षों में गुजरात में व्यय की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा बदलने जा रहे हैं। यह दिशा एक ओर जहां आम लोगों की जिंदगी बेहतर करेगी, वहीं सरकारी सिस्टम को…
 01 August 2026
भोपाल। ट्रेन यात्रा के दौरान अगर आपका सामान छूट जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) 'ऑपरेशन अमानत' के तहत यात्रियों का खोया सामान खोजकर…
 01 August 2026
भोपाल। भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोंदरमऊ क्वार्टर में गुरुवार को दो पड़ोसी परिवारों के बीच पुरानी रंजिश हिंसक संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार…
 01 August 2026
भोपाल। भोपाल के व्यस्ततम इब्राहिमपुरा चौक बाजार स्थित नेमा डिजाइनर स्टूडियो में शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे अचानक आग लग गई। महेंद्र नेमा की इस दुकान में रखी महंगी साड़ियां,…
 01 August 2026
भोपाल। लेखक एवं समाजसेवी पद्मश्री कैलाशचंद्र पंत का निधन शुक्रवार को हो गया। उनके निधन पर साहित्य एवं कला जगत में शोक व्याप्त हो गया है। पद्मश्री व राष्ट्रीय शरद…
 01 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को राहत देते हुए कक्षा 9 के नामांकन में न्यूनतम आयु सीमा के बंधन में छूट दे दी…
 01 August 2026
बीना। भोपाल से ललितपुर की ओर जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में गुरुवार रात एक घटना सामने आई। ट्रेन के वाशरूम की खिड़की से बाहर युवक का शव गमछे से लटका…
 01 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब प्रदेश के नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के साथ मिलकर 'कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस' की अध्यक्षता करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक 15 अगस्त के…
 01 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी 7 अगस्त से 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' का शंखनाद होने जा रहा है। इस अभियान का पहला जिला स्तरीय 'समाधान कार्यक्रम' छिंदवाड़ा जिले में आयोजित किया…
Advt.