मिस्र ने दिया इजरायल को धोखा, हमास के आतंकियों को सौंपने से पहले बदल दी युद्धविराम की शर्तें, बौखला गया था अमेरिका

Updated on 22-05-2024 01:35 PM
वाशिंगटन/काहिरा: इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर मध्यस्थता कर रहे मिस्र के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है, जिससे नेतन्याहू सरकार के साथ उसके रिश्ते खराब हो सकते हैं। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में तीन अज्ञात स्रोतों के हवाले से बताया है कि मिस्र ने आखिरी समय में युद्ध विराम की शर्तों को बदल दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने हस्ताक्षर किए जाने के बाद समझौते को मिस्र को दिया था, जिसे चरमपंथी संगठन हमास को सौंपा जाना था। लेकिन मिस्र ने हमास तक पहुंचने से पहले शर्तों को बदल दिया। इसमें यह भी बताया गया है कि इस कदम से इजरायल, अमेरिका और कतर में मिस्र के खिलाफ बेहद नाराजगी हुई थी। एक स्रोत ने कहा कि मिस्र ने हम सभी को धोखा दिया।

किसने बदली समझौते की शर्तें?

सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि शर्तों को बदलने के लिए अमहद अब्देल खालेक नाम के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी जिम्मेदार थे। एक सूत्र ने दावा किया कि खालेक हमास से कुछ और बात कर रहे थे और इजरायल को दूसरी बात बता रहे थे। दो सूत्रों ने बताया कि कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने मोसाद को आश्वासन दिया कि इस बदलाव को मिस्र ने अकेले ही किया है। इसमें कतर शामिल नहीं था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.