उल्‍लास और उमंग के साथ मनाया ईद, मस्‍जिदों में हुई विशेष नमाज

Updated on 22-04-2023 10:34 PM

रायपुर । ईद-उल-फितर पर्व शनिवार को पूरे उल्‍लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में ईद के मौके पर मुख्य नमाज लाखेनगर स्थित ईदगाहभाठा मैदान में अता की गई।

शहर-ए-काजी मौलाना मोहम्मद अली फारूकी ने शुक्रवार शाम को चांद दिखने के बाद अगले दिन यानी शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया था। शनिवार सुबह  ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

यहां पर बड़ी संख्या में सुबह से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और नमाज अता करने के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर ईद पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान ईदगाहभाठा मैदान मस्जिद में मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गले मिलकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री के अलावा रायपुर महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मौलाना फारूकी ने कहा कि ईद पर फिकरा निकालना प्रत्येक व्यक्ति का फर्ज है। फिकरा में एक व्यक्ति पर कम से कम दो किलो 200 ग्राम गेहूं या इसकी कीमत गरीब बच्चों के लिए देनी होती है। यदि कोई गेहूं न दे तो उसकी कीमत मदरसा में अदा कर सकता है। एक परिवार में जितने भी सदस्य हों, प्रत्येक सदस्य को फिकरा अवश्य देना चाहिए।

इसके बाद  शहर के 50 से अधिक मस्जिदों में प्रत्येक 15 से 30 मिनट के अंतराल पर नमाज अता करने का सिलसिला चलता रहा। नमाज अता करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां दी।

घरों पर आने वाले मेहमानों को मुस्लिम समाज के लोग सिवइयों से मुंह मीठा कराया। घर आए मेहमानों को और बच्‍चों को ईदी बांटी।

इससे पहले शहर के बाजार शुक्रवार की रात खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहे। लोगों जरूरत का सामान खरीदकर ईद की तैयारियों में दिखे।

ईद से पहले हाथों में मेहंदी रचाने के लिए पार्लरों में भीड़ लगी रही। रात्रि में इत्र, टोपी, सेवइयां, नए वस्त्र खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहक उमड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.