आठ सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

Updated on 14-10-2025 12:09 PM

बीजापुर। बासागुड़ा थाना क्षेत्र में डीआरजी, थाना बासागुड़ा एवं केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त टीम ने पुतकेल से पोलमपल्ली जाने वाले रास्ते में पोलमपल्ली के पास कार्रवाई करते हुए आठ सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार नक्सलियों में तीन पर तीन लाख का इनाम घोषित है। गिरफ्त्तार नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली के तार, जमीन खोदने के औजार, एवं शासन विरोधी नारों वाले पाम्पलेट और बैनर बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान कोसा सोड़ी नेण्ड्रा आरपीसी का सीएनएम अध्यक्ष, निवासी नेण्ड्रा, थाना बासागुड़ा, इस पर 2 लाख का इनाम घोषित था। जय सिंह माड़वी कमलापुर आरपीसी का सीएनएम सदस्य, निवासी कमलापुर, 50 हजार का इनामी। मड़कम अदा कमलापुर आरपीसी का सीएनएम सदस्य निवासी कमलापुर, 50 हजार का इनामी। सोड़ी हिड़मा मिलिशिया सदस्य, निवासी कमलापुर।

मुचाकी बुधरा उर्फ भद्रा भूमकाल मिलिशिया सदस्य, निवासी कमलापुर। माड़वी राजू मिलिशिया सदस्य, निवासी कमलापुर। माड़वी हिड़मा मिलिशिया सदस्य, निवासी कमलापुर। देवा माड़वी कमलापुर आरपीसी का आर्थिक शाखा सदस्य, निवासी सभी जोन्नागुड़ापारा कमलापुर थाना बासागुड़ा के निवासी है। सभी गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.