धरती आबा शिविर में निशुल्क जाब कार्ड पाकर आठ परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कान

Updated on 21-06-2025 12:01 PM

कोरिया। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में धरती आबा अभियान के तहत आयोजित हो रहे ग्राम जनभागीदारी शिविरों में ग्रामीण जनों की मांगो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। यहां अपनी पात्रता अनुसार मांग रखने वाले जनजातीय समुदाय के परिवारों के लिए जनहितकारी योजनाओं में पंजीयन और पात्रता अनुसार अन्य लाभ भी मौके पर ही प्रदाय किए जा रहे हैं।

इस कड़ी में गत दिवस ग्राम पंचायत मुरमा में आयोजित जनभागीदारी शिविर में जाब कार्ड की मांग करने वाले आठ आदिवासी परिवारों को आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण करते हुए मौके पर ही निशुल्क महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांर्तगत जाब कार्ड उपलब्ध कराया गया। इससे इन परिवारों के चेहरे खिल उठे। अब इन परिवारों को अपने ही गांव में काम की मांग के आधार पर 100 दिवस का अकुशल रोजगार सुनिश्चित हो सकेगा। विदित हो कि कोरिया जिले में 17 जून से आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत पूरे जिले के 154 गांवों में सघन प्रचार प्रसार अभियान चलाकर जनभागीदारी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविरों में आने वाले जनजातीय वर्ग के ग्रामीण जनों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही हैं। बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमा, चंपाझर, बरदिया, पीपरडांड़, सोरगा, बिलारो, लोटानपारा, दुधनियाखुर्द, उमझर, बिशुनपुर, जूनापारा और रकया ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी शिविर आयोजित किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के नागरिक शामिल हुए और अपनी पात्रता अनुसार विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुडऩे के लिए शिविर में पंजीकरण कराया।

शिविरों में योजनाओं के लाभार्थियों की संतृप्तीकरण अवस्था को पाने के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सूचनाएं ले जाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही इन शिविरों में कलेक्टर कोरिया की क्लीन कोरिया ग्रीन कोरिया थीम के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान पर भी कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक शिविर स्थल में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक पेड़ मां के नाम रोपण कार्य किया जा रहा है। साथ ही कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रत्येक आवास हितग्राही के पक्के मकान के समीप भी एक पेड़ मां के नाम रोपने का कार्य किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.