कतर से आठवें अधिकारी की जल्द हो सकती है वापसी, रिहाई के बाद भी लगा है यात्रा प्रतिबंध, जानें वजह

Updated on 29-02-2024 12:47 PM
दोहा: कतर की जेल में बंद आठ नेवी के पूर्व अधिकारियों की रिहाई को दो सप्ताह से ज्यादा हो चुके हैं। आठ में से सात लोग 12 फरवरी को भारत वापस आ चुके हैं। लेकिन यात्रा प्रतिबंधों का सामना कर रहे कमांडर पूर्णेंदु तिवारी की वापसी अभी तक नहीं हुई है। कमांडर तिवारी से जुड़ा एक और मामला अभी पेंडिंग है, जिसके खत्म होने का इंतजार है। इस कारण उन पर यात्रा प्रतिबंध लगा है। हालांकि 12 फरवरी को नजरबंदी से रिहाई की घोषणा के बाद उन्हें अपने घर जाने की इजाजत दी गई थी।
ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि जल्द ही वह वापसी कर सकते हैं। वह इस सप्ताह या अगले सप्ताह की शुरुआत में वापस आ सकते हैं। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने एक खबर में सूत्रों के हवाले से कहा कि कमांडर तिवारी के आने की घोषणा पहले से नहीं की जाएगी। कमांडर तिवारी की मां 85 वर्ष की हैं जो अपने बेटे के भारत लौटने का इंतजार कर रही हैं। 30 अगस्त 2022 को कतर के आंतरिक मंत्रालय की ओर से आठ पूर्व नौसेनिकों को गिरफ्तार किया गया था।

कतर में सुनाई गई थी मौत की सजा

इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोपों में बाद में इन्हें मौत की सजा सुनाई गई। जिस कारण से भारत में कतर को लेकर एक नाराजगी देखी जा रही थी। बाद में कतर ने इनकी सजा को कम करते हुए जेल में बदल दिया। लेकिन डिप्लोमैटिक हस्तक्षेप के बाद आखिरकार इन सभी लोगों को रिहा कर दिया गया। उनकी गिरफ्तारी, सजा और इससे जुड़े विवरण साफ नहीं हैं। भारत ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कतर के अमीर की सराहना की थी।

पीएम मोदी को कहा था धन्यवाद

भारत लौटने के बाद इन नेवी अधिकारियों ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा था। नई दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अधिकारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए थे। एक नेवी अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बिना यह संभव नहीं था। इसके अलावा उन्होंने कतर के अमीर को भी धन्यवाद कहा था। वहीं एक अन्य अधिकारी ने कहा था कि पीएम मोदी के कारण ही आज वह मौत के मुंह से बाहर निकले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.