एक Kiss..आदित्य की गर्दन पकड़ जबरन किस करने को झपटी फैन, वीडियो देख भड़के यूजर्स

Updated on 16-02-2023 07:21 PM
आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में इस सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें विद्या बालन से लेकर अनन्या पांडे तक कई सितारे शिरकत करते नजर आए। हालांकि इस स्क्रीनिंग में कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। दरअसल, स्क्रीनिंग के दौरान जब आदित्य अपने फैंस के मुलाकात कर रहे थे तब एक फीमेल फैन ने अचानक उनपर धावा बोल दिया। सेल्फी लेने के बहाने पहले तो यह महिला प्रशंसक आदित्य के करीब जाती है फिर अचानक ही उनकी गर्दन पकड़ कर गालों पर किस करने की कोशिश करने लगती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्टर को असहज महसूस करते हुए साफ देखा जा सकता है।

वायरल हो रहे वीडियो को आदित्य के फैंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अपने फेवरेट सेलेब्रिटी को सामने देख किसी फैन ने अपना आपा खोया हो। लेकिन आदित्य के साथ हुई इस घटना पर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की है।

हाथ पर किया किस

आदित्य रॉय कपूर के जब अपने फैंस के बीच पहुंचे तब यह महिला उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी। एक्टर ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लेकिन जब महिला ने आदित्य के गर्दन को जकड़ा तब वह असहज हो गए और उन्हें खुद से दूर करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उस महिला ने बताया कि वह खास उनसे मिलने दुबई से आई है। इतना कहते हुए महिला ने एक्टर ने हाथों पर किस कर लिया।

'यह हैरासमेंट है'

आदित्य रॉय कपूर का यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, सच कहें तो लोगों का गुस्सा कहीं ना कहीं जायज भी है। जरा सोचिए अगर ऐसी ही हरकत कोई मेल फैन किसी एक्ट्रेस के साथ करता तो अबतक कितना बवाल मचा होता। एक यूजर ने इस वायरल वीडियो पर कॉमेंट कर लिखा, 'यह हैरासमेंट है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर यही हरकत कोई लड़का किसी एक्ट्रेस के साथ करता तो..?' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'लोगों को क्या हो गया है। मैं भी उन्हें पसंद करती हूं लेकिन मैं ऐसे जबरदस्ती किस नहीं करूंगी।'

बता दें कि 'द नाइट मैनेजर' से आदित्य रॉय कपूर अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में आदित्य के अलावा अनिल कपूर, शोभिता धूलिपाला, तिलोत्मा शोम, रवि बहल और सास्वत चटर्जी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। संदीप मोदी की यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 फरवरी को स्ट्रीम होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.